अंबिकापुर

Video: राजीव भवन लोकार्पण में कार्यकर्ताओं की इस हरकत को साथ बैठे दोनों मंत्रियों ने भी देखा, फिर…

Rajiv Bhavan: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के समर्थक (Supporters) दोनों मंत्रियों के सामने ही करने लगे ऐसी हरकत
less than 1 minute read
Rajiv Bhavan
Congress Workers Slogan in programme

अंबिकापुर. अंबिकापुर स्थित राजीव भवन का शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान नवनिर्मित भवन में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहंदेव व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत कुर्सियों पर साथ बैठे थे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुटबाजी भी देखने को मिली। कार्यक्रम के बीच में ही एक मंत्री के समर्थक ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। यह देख दूसरे मंत्री के समर्थकों ने भी जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब है कि 20 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती अवसर पर प्रदेश के 6 जिलों में राजीव भवन का लोकार्पण व राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि का अंतरण किसानों के खातों में किया गया। अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर भी गुटबाजी देखने को मिली।

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व खाद्य मंत्री के समर्थकों ने पूरे शहर में पोस्टरबाजी की। इसी बीच कार्यक्रम के दौरान दोनों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरु कर दी। खाद्य मंत्री के समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए तो टीएस के समर्थकों ने 'देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया' के नारे लगाए।


वरिष्ठ नेताओं ने मामला संभाला
कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी होते देख वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं को सामने आना पड़ा। उन्होंने मामले को संभाला और कार्यकर्ताओं को शांत किया। पुलिस को भी दखल देनी पड़ी।

Published on:
20 Aug 2021 04:08 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष