अंबिकापुर

पार्किंग समस्या को लेकर सामने आई चौकाने वाले सच, आप जानकर हो जाएगें हैरान

शहर में जगह-जगह निगम के जानकारी बिना ही हो रही पार्किंग की वसूली
2 min read
Ambikapur nagar nigam news

अंबिकापुर. निगम में सरकार बनाने के पूर्व कांग्रेस द्वारा यह कहा गया था कि उनकी सरकार बनेगी तो संपत्ति व समेकित कर आधा कर दिया जाएगा। इस घोषणा को सरकार के ऊपर डाल अपनी जिम्मेदारी उन्होंने पूरी कर ली।

लेकिन अब जगह-जगह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पार्किंग के नाम पर शुल्क की वसूली की जा रही है। कौन सा समूह कहां पर शुल्क की वसूली कर रहा है इसकी जानकारी निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को भी नहीं है। अब लोगों को घर से बाहर वाहन में निकलने पर शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। समूह की महिलाओं द्वारा वसूल की गई राशि कहां जमा की जा रही है, यह भी किसी को पता नहीं है।


शहर के लोगों का संपत्ति व समेकित कर तो आधा हुआ नहीं, लेकिन अन्य शुल्क के नाम पर जगह-जगह वसूली शुरू हो गई है। ट्रायल के नाम पर शहर के दो जगह शुरू की गई पार्किग शुल्क की वसूली अब लोगों के लिए जहमत बनती जा रही है। शहर में कई अपंजीकृत स्वयं सहायता समूह शहर के अंदर विभिन्न जगहों पर संस्था का बैनर लगाकर व हाथों में रशीद लिए शुल्क वसूलते नजर आ जाते हैं।
अभी तक निगम में नहीं बना है कोई नियम
नगर निगम द्वारा इस संबंध में अभी तक नियम-कानून नहीं बनाया गया है। पार्किंग शुल्क वसूले जाने के पूर्व इस विषय पर एमआईसी में चर्चा किया जाना था। इसके बाद सामान्य सभा के निर्णय के बाद ही नियमानुसार शुल्क की वसूली की जानी चाहिए थी।

लेकिन निगम की नयी सरकार बने तीन वर्ष का समय बीत चुका है, इस संबंध में अब तक कोई नियम नहीं बनाया गया है। जबकि कई जगहों पर पार्किंग शुल्क की वसूली शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक वसूले गए पार्किंग शुल्क कहीं भी जमा नहीं की गई है।


किसी भी अधिकारी ने नहीं दिया लिखित आदेश
शासकीय जमीन पर पार्किंग वसूली के लिए किसी भी समूह के लोगों को निगम के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने लिखित आदेश नहीं दिया है। इस संबंध में समूह की महिलाओं से पूछने पर कहा जाता है कि निगम के अधिकारियों द्वारा वसूली के लिए कहा गया है।

जबकि शासकीय जमीन पर पार्किंग शुल्क लेने के पूर्व सामान्य सभा के निर्णय का इंतजार किया जाना था। इसके बाद नियमानुसार निविदा जारी कर पार्किंग वसूलने हेतु ठेका दिया जाना था।

इस संबंध में मेरे द्वारा निगम से जानकारी मांगी गई थी। लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। गुदरी बाजार व गुदरी चौक में जो भी समूह पार्किंग शुल्क की वसूली कर रहे है, उसमें मुझसे सहमति नहीं ली गई है। यह पूर्णत: अवैध वसूली है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
परमवीर सिंह बाबरा, पार्षद गुरुनानक वार्ड

कहां पार्किंग शुल्क की वसूली की जा रही है। इसकी जानकारी हमे भी नहीं है। इस संबंध में समूह की महिलाओं से पूछा जाएगा। किसकी अनुमति से वसूली की जा रही है।
प्रमोद दुबे, ईई, नगर निगम

Published on:
17 Feb 2018 11:37 am
Also Read
View All
Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video

शराब के नशे में रातभर पड़े रहे ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी इंसास राइफल, दुर्ग से कैदी को शिफ्ट करने पहुंचे थे अंबिकापुर

Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video