अंबिकापुर

Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

Road accident: लखनपुर व गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, दोनों ही हादसों में एक बाइक पर 3-3 युवक थे सवार, घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती
3 min read
Road accident
2 young man died to collided from electric pole (Photo- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर और गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की दोपहर हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पहली घटना लखनपुर के ग्राम जमगला राइस मिल के पास हुई। इसमें तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे (Road accident) में बाइक सवार 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चठिरमा फॉरेस्ट बेरियर के पास हुई। इसमें बाइक सवार 3 युवक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए।

पहली घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला के पास रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो निवासी आदित्य पिता महेश राम, बाबूलाल पिता भगत राम तथा अमन पिता संतोष (22-25 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निम्हा गए थे। वहां से तीनों लौट (Road accident) रहे थे।

वे ग्राम जमगला स्थित राइस मिल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर (Road accident) इतनी जबरदस्त थी कि आदित्य व बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।

Road accident: भाजपा नेता ने पहुंचवाया अस्पताल

भाजपा लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी घटनास्थल के पास से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर गुजर रहे थे। उन्होंने सडक़ पर पड़े युवकों को देखा और इसकी सूचना (Road accident) डॉक्टर व पुलिस को दी। फिर एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को लखनपुर अस्पताल लाया गया।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने मृत युवकों का शव अस्पताल में रखवाया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, 2 घायल

इधर दूसरी घटना (Road accident) में गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्राम चठिरमा फॉरेस्ट बैरियर के पास हुई। दरअसल सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम बिहारपुर निवासी पंकज सिंह 26 वर्ष अपने साथी ग्राम गंगापुर लटोरी निवासी कमलेश राजवाड़े व एक अन्य के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की दोपहर करीब 3.30 बजे अंबिकापुर आ रहा था।

Road accident captured in CCTV (Photo- Patrika)

तीनों ने ग्राम चठिरमा स्थित फॉरेस्ट बैरियर के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 ईडी-1033 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे (Road accident) में पंकज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमलेश व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक थोड़ा आगे बढ़ गया था, फिर वह पीछे मुड़ा और दोनों घायलों को अपने वाहन से अस्पताल ले गया। इसी बीच उसने रास्ते में दोनों को एक ऑटो रिक्शा में बैठा दिया और वहां से फरार (Road accident) हो गया। ऑटो चालक ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

Updated on:
12 Apr 2026 06:52 pm
Published on:
12 Apr 2026 06:52 pm
Also Read
View All
School Enrollment Festival: मंत्री ने बजाई स्कूल की घंटी, बच्चों को मिठाई खिलाकर कराया प्रवेश, कहा- मन लगाकर पढ़ें

Ambikapur News: गांधीनगर थाना के पीछे बिक रही शराब, परेशान महिलाएं पहुंचीं कलेक्टर के पास, कहा- साहब, बंद करवाइए

Kidnapping Case: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अपहृत 3 वर्षीय बालक 7 दिन बाद मिला, प्लेटफॉर्म पर सो गया था पिता

Ambikapur-Delhi Train: अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन सप्ताह में चलनी है 2 दिन, लेकिन सेवा अब तक शुरु नहीं, रेलवे मंत्री को लिखा पत्र

Surguja Crypto Currency Fraud: क्रिप्टो करेंसी बिगेट वालेट में लगवा रहे थे पैसे, कहा- ज्यादा मुनाफा मिलेगा, होटल में किया सेमिनार, 5 गिरफ्तार