अंबिकापुर

Breaking News : बीच शहर में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, बाइक सवार की हालत भी नाजुक

अग्रसेन चौक और खरसिया चौक के बीच हुआ हादसा, बाइक सवार का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज
less than 1 minute read
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. शहर में रविवार की रात लगभग 8 बजे अग्रसेन चौक के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चालक युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नाजुक हालत में उसका उपचार जारी है।


शहर के नमनाकला खटिकपारा निवासी 55 वर्षीय कमलेश शर्मा रविवार की रात लगभग 8 बजे किसी काम से अग्रसेन चौक की तरफ से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में महामाया टीवीएस शो रूम के पास तेज रफ्तार में आ रहे बाइक चालक युवक ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर चोट लगने की वजह से कमलेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस ने घायल को तथा मृतक का शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। घायल युवक की आधार कार्ड से पहचान सिरकीढोढ़ी निवासी 19 वर्षीय राजू पिता रामसाय के रूप में हुई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Published on:
21 Oct 2018 09:53 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: ऐसी भी बहनें जो बनीं परिवार की ढाल, सुनैना, सुमित्रा और किरण भाई से लेकर पूरे परिवार की भी उठा रहीं जिम्मेदारी

Ambikapur News: प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत

Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी