अंबिकापुर

ममता शर्मसार: मां ने नवजात को झाडिय़ों में फेंका, कुत्तों ने नोच खाया आधा शरीर

Shameful: शहर के बिहीबाड़ी के पास कटहल तोडऩे गए एक व्यक्ति की नवजात के शव पर पड़ी नजर तो लोगों को दी सूचना, खबर मिलते ही पहुंच गई पुलिस और शुरु की जांच
2 min read
Newborn dead body
Police on the spot

अंबिकापुर. Shameful: शहर से मानवता व ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे को झाडिय़ों में फेंक दिया, वहीं कुत्तों ने उसका आधा शरीर नोच खाया। गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति वहां पहुंचा तो उसने नवजात का शव झाडिय़ों में पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच शुरु की। जिस स्थल पर नवजात के शव मिले हैं वहां आस-पास कई निजी अस्पताल संचालित है। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी कुछ दूरी पर ही स्थित है।


इन दिनों नवजातों का शव झाडिय़ों, तालाबों व नालियों में मिलना कोई नई बात नहीं रह गई है। अस्पताल के आस-पास आए दिन नवजात के शव फेंक दिए जाते हैं। ऐसे मामले से जहां मानवता शर्मसार होती है, वहीं मां की ममता भी तार-तार नजर आती है। कई माता-पिता या कपल जन्म लेने के बाद नवजात को जहां-तहां फेंक देते हैं। कई लोग लोकलाज के डर से ऐसा करते हैं।

ऐसा ही एक मामला शहर के बिहीबाड़ी से सामने आया है। गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति यहां कटहल तोडऩे पहुंचा था। इसी बीच उसकी नजर झाडिय़ों के बीच पड़ी मृत नवजात पर पड़ी। यह देख उसने शोर मचाना शुरु की तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। नवजात का शव कुत्तों ने नोच खाया था।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर प्रतीक्षा बस स्टैंड सहायता केन्द्र प्रभारी एएसआई अभिषेक पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर मामले की जांच शुरु की।

पुलिस ने बताया कि शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोच दिया है। शरीर के नीचे से आधे हिस्से को जानवरों ने खा लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम पश्चात दफन करवा दिया है।


कई निजी अस्पताल संचालित
बिहीबाड़ी में जिस स्थान पर नवजात का शव मिला है, उसके आस-पास कई निजी अस्पताल भी संचालित है। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल क्षेत्र में इससे पूर्व भी नवजात के शव मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। नवजात का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Published on:
18 May 2023 08:30 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत