अंबिकापुर

मायके से विदा होकर छोटे भाई के साथ ससुराल जा रही थी बहन, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि कह दिया दुनिया को अलविदा

बाइक पर बैठकर भाई के साथ जा रही थी बहन, सिर में गंभीर चोट लगने से हो गई थी बेहोश, अस्पताल में भी नहीं बच पाई जान

less than 1 minute read
Dead body

अंबिकापुर. एक महिला अपने मायके आई थी। यहां से बुधवार को उसे घरवालों ने विदा किया तो छोटे भाई के साथ बाइक पर बैठकर ससुराल के लिए निकल गई। इसी बीच रास्ते में वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई।

घटना से हड़बड़ाए भाई ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर किए जाने के बाद उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

रामानुजगंज सीट पर भाजपा के टिकट वितरण को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर नेताम ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात


घटना भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम सलका अधिना गोबरी नदी के पास की है। सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी मैनावती पति रामनरेश 35 वर्ष अपने मायके ग्राम बलसेड़ी आई थी। बुधवार को वह अपने ससुराल जाने छोटे भाई बालसाय की बाइक पर सवार होकर निकली।

दोनों भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम सलका-अधिना स्थित गोबरी नदी के पास पहुंचे ही थे कि वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई। हादसे में सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह वहीं बेहोश हो गई।

छोटे भाई द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए सलका अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।

परिजन द्वारा घायल महिला को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। घटना से दोनों घरों में मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें

ट्रक पर चढ़कर शीशा साफ कर रहा था ड्राइवर, पीछे से तेज रफ्तार में आए दूसरे ट्रक ने दे दी दर्दनाक मौत
Published on:
01 Nov 2018 08:39 pm
Also Read
View All