अंबिकापुर

मॉर्निंग वॉक से घर लौटे टीआई ने पत्नी से कही ये बात और हो गए बेहोश, थोड़ी देर में ही हो गई मौत

2008 में परीक्षा पास कर बने थे एसआई, 9 महीने पूर्व ही पदोन्नत होकर बने थे टीआई
less than 1 minute read
TI Saif
TI Saifullah Siddhiqui

अंबिकापुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना में पदस्थ टीआई सैफुल्लाह सिद्दीकी का शनिवार की अलसुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वे 37 वर्ष के थे। रोज की तरह ही वे आज भी मॉर्निंग वॉक पर सुबह घर से निकले थे।

रनिंग के बाद घर लौटे और पत्नी से कहा कि उन्हें बेचैनी हो रही है। इसके बाद वे बेहोश हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया जा रहा था। यहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


गौरतलब है कि मूल रूप से जशपुर जिले के सन्ना निवासी सैफ-उल्लाह सिद्दीकी 2008 बैच में पुलिस विभाग में एसआई के रूप में भर्ती हुए थे। नौकरी ज्वाइन करने के बाद से ही उन्होंने अधिकांश वर्षों तक अपनी सेवाएं रायपुर में दी।

6 अगस्त को 2018 को उन्हें प्रमोशन मिला था। इसके बाद वे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाने में टीआई के पद पर पदस्थ थे। हार्ट-अटैक से उनके निधन की खबर सुनते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई।

परिजनों को ये खबर लगी तो वे तत्काल अंबिकापुर पहुंच गए। वहीं सरगुजा एसपी सदानंद कुमार समेत अन्य आला अधिकारी जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचे थे।


पत्नी व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल
टीआई सैफ-सिद्दीकी राजपुर में ही पत्नी व अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। उनके निधन से पत्नी व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन परिजन व दोस्तों कोटीआई के निधन की खबर लगी वे अस्पताल पहुंच गए।

Published on:
23 Mar 2019 12:46 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष