अंबिकापुर

Video: रात में कार सवारों के सामने सडक़ पर अचानक आ गया बाघ, बना लिया वीडियो, आप भी देखें

Tiger video: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पखवाड़ेभर से विचरण कर रहा है बाघ, अलग-अलग स्थानों पर हर दिन देखा जा रहा, दहशत में क्षेत्र के लोग (Panic in people)
2 min read
Tiger video
Tiger wandering

अंबिकापुर. Tiger video: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जंगल व रिहायशी इलाकों में पिछले 15 दिनों से बाघ विचरण कर रहा है। शनिवार की रात कार में सवार होकर कुछ युवा ग्राम पिपरौल की सडक़ से जा रहे थे, इसी दौरान अचानक उनके वाहन के सामने अचानक बाघ (Tiger) आ गया। इस दौरान कार सवारों ने उसका वीडियो बनाया। हालांकि वीडियो में यह देखा जा सकता है कि युवकों को पहले से पता था कि इस क्षेत्र में बाघ विचरण कर रहा है। ऐसे में उन्होंने कार के भीतर पहले से ही कैमरा ऑन कर रखा था। युवकों ने यह वीडियो (Tiger video) सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पिछले 15 दिनों से विचरण कर रहा बाघ शुक्रवार को रामचंद्रपुर विकासखंड के परहियाडीह जंगल में देखा गया था। इस दौरान बाघ ने एक बैल पर हमला कर उसे मार डाला था। इस घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में थे।

वहीं वन अमले द्वारा बाघ पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इधर परहियाडीह जंगल से निकलकर बाघ शनिवार की रात विचरण करता हुआ रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम पिपरौल पहुंच गया। इसकी खबर जब ग्रामीणों को हुई तो वे सर्तक हो गए।

वहीं क्षेत्र के कुछ उत्साही युवा कार से बाघ की दिशा में निकल गए। इस बीच अचानक उनकी कार के सामने सडक़ पर बाघ विचरण करता दिखाई दिया। इस दौरान कार सवार पहले से ही वीडियो बना रहे थे।

कार की रोशनी से बचता दिखा बाघ
युवकों ने कार की लाइट बाघ के ऊपर बनाए रखी। इस दौरान बाघ लाइट से बचता दिखा और सडक़ किनारे खेत व तालाब की ओर धीमी रफ्तार में दौड़ता रहा। अंत में वह पानी से भरे तालाब में उतर गया। इसके बाद युवाओं ने बाघ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


कैलाशपुर जंगल में बाघ ने लगाई थी दहाड़
गौरतलब है कि 1 मार्च को बाघ वाड्रफनगर से लगे कैलाशपुर जंगल में देखा गया था। बाघ की दहाड़ से लोग दहशत में आ गए थे। यहां बाघ (Tiger) ने एक जंगलीसुअर का शिकार किया था।

वहीं अंबिकापुर-बनारस मार्ग से कैलाशपुर जंगल लगे होने के कारण वन विभाग व पुलिस द्वारा राहगीरों को वहां से सुरक्षित निकाला गया था। इसके बाद से बाघ लगातार जिले के विभिन्न इलाकों में विचरण कर रहा है।

Published on:
12 Mar 2023 07:53 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद