अंबिकापुर

Tiranga Yatra: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सम्मान में सरगुजा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra: पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 सैलानियों की हत्या करने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर किया था एयर स्ट्राइक, 100 से अधिक आतंकियों का किया था खात्मा
less than 1 minute read
Tiranga Yatra: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सम्मान में सरगुजा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
Surguja police Tiranga Yatra

अंबिकापुर. आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) का आयोजन सरगुजा पुलिस द्वारा 17 मई को किया गया। रक्षित केंद्र से पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली निकालकर तिरंगा यात्रा की शुरुवात की गई। तिरंगा यात्रा को एसपी राजेश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

सरगुजा पुलिस के तिरंगा यात्रा रैली (Tiranga Yatra) से पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। सरगुजा पुलिस के जवानों ने अपने हाथों में तिरंगा लिए देश के सुरवीर सैनिकों को उनके अदम्य साहस एवं पराक्रम के लिए सम्मान प्रकट किया गया।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में 26 टूरिस्टों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारतीय सेना (Tiranga Yatra) ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक किया था। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था।

Tiranga Yatra: 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए

भारतीय सेना (Tiranga Yatra) द्वारा की गई कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। इसमें मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य भी शामिल थे। 4 दिन तक चली सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों देशों ने सीजफायर कर दिया था।

Updated on:
17 May 2025 08:55 pm
Published on:
17 May 2025 08:55 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष