अंबिकापुर

कॉलेज से वापस लौट रहे 2 छात्रों के सामने काल बनकर आया ट्रक, एक को दे दी दर्दनाक मौत

दूसरे युवक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा
less than 1 minute read
Road accident
Road accident

अंबिकापुर. उदयपुर थाना क्षेत्र के 2 छात्र मंगलवार की सुबह अंबिकापुर स्थित एक कॉलेज में प्राइवेट परीक्षा के संबंध में पता करने आए थे। बाइक से वापस लौटते समय अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे को मामूली चोट लगी।

दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल छात्र की मौत हो गई।


उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमडेवा निवासी शिवकुमार यादव पिता नोहर 18 वर्ष बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने साथी छात्र भगवान के साथ अंबिकापुर स्थित एक कॉलेज में प्राइवेट परीक्षा के संबंध में पता करने आया था। यहां से दोनों करीब 12 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

वे अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम सिंगीटाना के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर जबकि भगवान को मामूली चोट आई।

वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा संजीवनी 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शाम 7.40 बजे मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Updated on:
17 Oct 2018 05:58 pm
Published on:
17 Oct 2018 05:58 pm
Also Read
View All
Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर

सरकारी छुट्टी का ऐलान! छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर CM साय ने की बड़ी घोषणा, अग्रवाल समाज की मांग पूरी

Ambikapur News: पत्नी को मायके से नहीं भेजा, अबॉर्शन कराने की दी धमकी तो दे दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video