कंबल वाले बाबा द्वारा बातचीत में दावा किया गया है कि उसकी बात सीधे मुख्यमंत्री से हुई है। बाकायदा उसने यह बात भी कही है कि रामदयाल उइके को करोड़ों रुपए व मंत्री पद का प्रलोभन देकर पार्टी में शामिल कराया गया है। इस पूरी बातचीत में चिंतामणी महाराज ने स्पष्ट कहा कि मैं पार्टी से विश्वासघात नहीं करूंगा, मुझे दल नहीं बदलना है।