
Slut dance by girls
राजपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थानांतर्गत ग्राम रेवतपुर में नवरात्र पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें समिति द्वारा कोरबा से ऑर्केस्ट्रा पार्टी को बुलाया गया था। शुरु में तो भक्तिगीत चला लेकिन जैसे ही रात ढलने लगी ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ आईं युवतियों द्वारा फूहड़ डांस किया जाने लगा।
काफी संख्या में लोग इसका मजा ले रहे थे। इसकी शिकायत किसी ने थाने में कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना अनुमति आयोजन पर ऑर्केस्ट्रा का सामान जब्त कर युवतियों व कलाकारों को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें न्यायालय से जमानत पर रिहा किया गया।
राजपुर के रेवतपुर में सोमवार की रात सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव में ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया था। कोरबा की लखनलाल देवांगन की पार्टी आर्केस्टा की प्रस्तुति दे रही थी, जिसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद थी। रात लगभग २ बजे कार्यक्रम में फूहड़ नृत्य किया जाने लगा।
इसकी शिकायत लोगों ने राजपुर थाने में की। इस पर राजपुर थाना प्रभारी सैफ सिद्दीकी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आयोजन समिति के पास आर्केस्ट्रा की लिखित अनुमति नहीं पाए जाने पर थाना प्रभारी सारा सामान जब्त कर लखनलाल देवांगन व अन्य सदस्यों को थाने ले आए।
मामले में पुलिस ने छग कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सभी को न्यायालय में पेश किया। यहां से जमानत पर सभी को रिहा कर दिया गया।
Published on:
16 Oct 2018 09:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
