11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Murder in Balrampur: खून से लथपथ मिली थी लाश, पुरानी रंजिश में ममेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Nov 2026, 7:03 PM IST

Sister murder in Balrampur

Balrampur murder, पुलिस गिरफ्त में आरोपी (Photo- Patrika)

कुसमी। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने ऐसी रंजिश का रूप ले लिया कि एक व्यक्ति ने अपनी ही ममेरी बहन की जान ले ली। भाई दूज से एक दिन पहले की रात आरोपी महिला को जंगल ले गया और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या (Sister murder) कर दी। मंगलवार को महिला का शव खून से लथपथ हालत में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीतरकोना जंगल में मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी ममेरे भाई मदन नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडक़मपाट (चंचलचुवों) निवासी महिला पलंगी नगेशिया उम्र 46 वर्ष का शव 10 नवंबर की सुबह भीतरकोना जंगल में पेड़ों के झुरमुट के नीचे गड्ढे में मिला था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर चांदो पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या (Murder Case) का अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि करीब दो-तीन माह पहले आरोपी के बेटे और मृतका की नातिन के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मदन और पलंगी के बीच भी झगड़ा और गाली-गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में रंजिश थी। पुलिस के मुताबिक गोवर्धन पूजा के दिन हडिय़ा पीने के बाद आरोपी पलंगी को रात में जंगल की ओर ले गया और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या (Murder to stone attack) कर दी।

Murder accused arrrested: पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना चांदो थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक अधिकारी की मदद से साक्ष्य जुटाए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी मदन नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उसने हत्या (Sister murder) की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में चांदो थाना प्रभारी मनीष नेताम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।