4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Murder Case: बुआ को गाली देने पर 2 चचेरे भाइयों ने छैनी से मारकर की थी युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश

Murder in Surguja: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत निवासी युवक की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में गाली-गलौज से उपजा था विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Nov 2026, 6:15 PM IST

Young man Murder case solved

Surguja Murder Case, पुलिस गिरफ्त में आरोपी दोनों चचेरे भाई (Photo- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरीकला के टिकरापारा में 3 नवंबर की सुबह घर के आंगन में एक युवक की खून से लथपथ लाश (Young man murder) मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु की। इसी दौरान पुलिस ने मृतक के पड़ोस में रहने वाले 2 चचेरे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान मृतक ने उनकी बुआ को गाली दी थी। उन्होंने उसे कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान दोनों ने पहले तो उसकी पिटाई की, फिर सिर पर छेनी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हत्याकांड (Murder case) का खुलासा करते हुए लखनपुर पुलिस ने बताया कि 2 नवंबर की शाम रजपुरीकला के टिकरापारा निवासी अंगद राम चौधरी आरोपी धर्मेंद्र चौधरी के घर में शराब पी रहा था। इस दौरान धर्मेंद्र का चचेरा भाई मुकेश भी मौजूद था। शराब सेवन के दौरान ही अंगद राम ने धर्मेंद्र की बुआ श्याम बाई के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर दोनों भाइयों ने उसे ऐसा करने से मना किया और घर छोडऩे चले गए।

बताया गया कि घर से निकलने के बाद भी अंगद राम उनकी बुआ को गालियां देता रहा। इस बात से नाराज होकर दोनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मुकेश चौधरी ने घर में रखी लोहे की छैनी उठाकर अंगद राम के सिर पर वार (Attack from chisel) कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बहने लगा। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से चले गए। इधर सिर से काफी खून बहने की वजह से अंगद की मौत हो गई।

Murder Case Solved: पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर ग्राम रजपुरीकला निवासी मुकेश चौधरी पिता श्यामलाल चौधरी उम्र 23 वर्ष और धर्मेंद्र चौधरी पिता स्व. चंदन राम चौधरी उम्र 26 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार (Murder accused arrested) कर जेल भेज दिया है। बता दें कि युवक की लाश 3 नवंबर की सुबह उसके घर के आंगन में खून से लथपथ मिली थी। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने मामले की जांच की थी।