19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur Big Incident: झारखंड से गुब्बारे बेचने आए 14 वर्षीय किशोर की छठ घाट में डूबकर मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव

Drowned in Chhath Ghat: डाल्टनगंज के बंदूवा से गुब्बारे बेचने आए थे परिजन, दोपहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया बालक, परिजनों में पसरा मातम
2 min read
Google source verification
14 year old boy drowned in river

Balrampur Big incident, शव देख रोते-बिलखते परिजन (Photo- Patrika)

रामानुजगंज। शारदीय नवरात्र की महानवमी के दिन सोमवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत (Drowned in river) हो गई। बालक अपने परिजनों के साथ झारखंड के डाल्टनगंज स्थित ग्राम बंदूवा से गुब्बारे बेचने रामानुजगंज आया था। गुब्बारे बेचने के बाद वह 2 बच्चों के साथ छठ घाट में नहाने उतरा था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। उसका शव पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों के प्रयास से करीब ढाई घंटे बाद मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

झारखंड के डाल्टनगंज स्थित ग्राम बंदूवा से कुछ लोग अपने बच्चों के साथ रामानुजगंज में गुब्बारे बेचने आए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक बच्चे गुब्बारे बेच रहे थे। इसके बाद 3 बच्चे नहाने के लिए मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट पहुंच गए। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे इरशाद आलम पिता इस्ताक अंसारी 14 वर्ष नहाते समय गहरे पानी में चला गया (Big incident) और डूब गया।

उसके साथ मौजूद 2 अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद बालक की तलाश शुरू की गई। दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक (Balrampur SP) को सूचना दी गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय युवक बालक की तलाश में जुट गए थे। काफी प्रयास के बाद शाम करीब 3.20 बजे बालक का शव (Minor boy dead body) बाहर निकाला गया।

Ramanujganj news: महानवमी की खुशियां मातम में बदलीं

नवरात्र के अंतिम दिनों में मां महामाया मंदिर और छठ घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच हुई इस हृदयविदारक घटना से माहौल गमगीन हो गया। जिस परिवार के सदस्य रोजी.रोटी के लिए गुब्बारे बेचने रामानुजगंज आए थे, उन पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 14 वर्षीय इरशाद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना (Drowned news) ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।