5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur school News: स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 10 बच्चे घायल 2 की हालत गंभीर

Balrampur school incident: स्कूल में मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। 10 बच्चे घायल हुए हैं, जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
2 min read
Google source verification
Balrampur school News

स्कूल में छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला (Photo Patrika)

Balrampur News: बलरामपुर जिले के विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से करीब 10 बच्चे घायल हो गए। इनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल में बच्चे सामान्य रूप से स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड क्लासरूम में पहुंच गया। इससे बच्चों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मधुमक्खियों ने बच्चों को काटना शुरू कर दिया, जिसके बाद कई बच्चे घायल हो गए।

घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल घायल बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रामानुजगंज पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का उपचार शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के हमले में घायल दो बच्चों की स्थिति गंभीर है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे अधिकारी

स्कूल में मधुमक्खियों के हमले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली और घायल बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई। घटना के बाद स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मधुमक्खियों का झुंड स्कूल में कैसे पहुंचा, जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक स्मार्ट क्लास के अंदर कैसे पहुंचा। स्कूल परिसर में मधुमक्खियों के छत्ते या अन्य कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मधुमक्खियों के अचानक हमले से स्कूल में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। फिलहाल घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है और गंभीर बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग