24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hemp Smuggling: बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का गांजा, पिकअप में बने गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहा था बिहार का तस्कर

Hemp smugglers arrested: ओडिशा से बलरामपुर होते हुए बिहार ले जा रहा था पिकअप चालक, मुखबिर की सूचना पर बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, गांजे के 100 पैकेट बरामद
2 min read
Google source verification
50 lakh hemp seized by Balrampur police

Hemp smuggling, पिकअप के गुप्त चेंबर में रखे गए गांजे के पैकेट (Photo- Patrika)

बलरामपुर। नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सरगुजा संभाग की पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 23 अगस्त की रात एक पिकअप में भरा 50 लाख का गांजा (Hemp seized by police) पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पिकअप में गुप्त चेंबर बना रखा था, उसमें ही गांजे को पैकेटों में प्लास्टिक का टेप चिपकाकर रखा गया था। पुलिस ने पिकअप से 100 पैकेट बरामद किया है। कुल 109 किलोग्राम गांजा पुलिस ने पकड़ा। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांजा ओडि़शा से बलरामपुर होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था।

बलरामपुर कोतवाली पुलिस पूराने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े अपराधियों के सोशल मीडिया एवं अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस को 3 से 4 दिन पूर्व मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडि़शा से एक पिकअप में गांजा भरकर तस्करों द्वारा बिहार ले जाए जाने की तैयारी चल रही है।

यह भी बताया गया कि 23 सितंबर की रात पिकअप बलरामपुर क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर रात में घेराबंदी की। इस दौरान एक सफेद रंग का पिकअप क्रमांक जेएच 10 एक्यू- 5144 आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने पिकअप को रोक कर तलाशी ली तो उसमें गांजा (Hemp load in pickup) भरा हुआ मिला।

पुलिस ने पिकअप से 100 गांजे के पैकेट जब्त किए। पुलिस ने जब उसकी तौल कराई तो 109.235 किलोग्राम गांजा था। पुलिस ने गांजा जब्त कर पिकअप चालक बिहार के बक्सर जिला के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कतिकनार वार्ड क्रमांक 5 निवासी योगीराज शाह पिता ऐशन शाह 29 वर्ष को गिरफ्तार (Hemp smuggler arrested) कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

Balrampur police: पिकअप में गुप्त चेंबर में भरा था गांजा

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पिकअप के डाला के नीचे गुप्त चेंबर बना रखा था। उसमें भी गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने डाला को उठवाकर देखा तो उसमें गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा धारा 20 (ख) (2) (ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रकरण के घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी पुलिस (Balrampur police news) तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांजा ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा था। पूरी कार्रवाई आईजी दीपक झा व बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर के मार्गदर्शन व एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में की गई।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग