29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur Accident: तेज रफ्तार बस और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, घर लौटते समय हुए हादसे का शिकार

Balrampur bus-bike accident: बलरामपुर जिले के कुसमी-जशपुर मार्ग पर शाम को हुआ हादसा, कुसमी से काम खत्म कर घर लौट रहे थे बाइक सवार दोनों युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Oct 2026, 7:26 PM IST

Bus-bike collision in Balrampur

Balrampur Accident, बस-बाइक में भिड़ंत (Photo- Patrika)

कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की शाम करीब सवा 5 बजे तेज रफ्तार बस और बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे (Bus-Bike Accident) में बाइक सवार दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोटवार की सूचना पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर पुलिस ने पापुलर बस को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। हादसे में युवकों की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। वे अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।

कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम कांची निवासी ननसू राम बरगाह पिता रमेश राम 18 वर्ष अपने दोस्त कुसमी क्षेत्र निवासी राजू राम के साथ कुसमी आया था। दोनों गुरुवार की शाम करीब 5 बजे कुसमी से अपने घर जाने बाइक क्रमांक सीजी 30 एफ 7908 से निकले थे। वे करीब 5.20 बजे ग्राम गोविंदपुर के पास पहुंचे ही थे कि जशपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पापुलर बस से उनकी आमने-सामने भिड़ंत (Road accident) हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस और बाइक दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। इसी वजह से ये हादसा हुआ।

Bus-bike collision: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना कोटवार जयप्रकाश के माध्यम से कुसमी पुलिस को हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों का शव बरामद कर पीएम के लिए कुसमी अस्पताल में भिजवाया। वहीं युवकों की मौत (2 man died in road accident) की सूचना फोन से उनकी परिजन को दी गई। खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बता दे कि पॉपुलर बस रोजाना अंबिकापुर से कुसमी और जशपुर होते हुए गुमला तक चलती है। गुरुवार की शाम बस जशपुर की ओर से यात्रियों को लेकर कुसमी आ रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया।