अंबिकापुर

ट्रक पर चढ़कर शीशा साफ कर रहा था ड्राइवर, पीछे से तेज रफ्तार में आए दूसरे ट्रक ने दे दी दर्दनाक मौत

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित मानव ढाबा के पास हुआ हादसा, ट्रक में सामान लेकर जा रहा था कानपुर
less than 1 minute read
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर लटोरी से आगे स्थित मानव ढाबा के पास एक ट्रक नेे वहां खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में खड़े ट्रक का शीशा साफ कर रहा ड्राइवर चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


यूपी के सोनभद्र जिले के ग्राम केकराही करमा निवासी 22 वर्षीय ओमप्रकाश यादव पिता रामजीत यादव ट्रक ड्राइवर था। वह बुधवार की सुबह ट्रक क्रमांक यूपी 64एसी-4949 लेकर अंबिकापुर से कानपुर के लिए निकला था। रास्ते में बनारस रोड स्थित मानव ढाबा में चाय पीने के लिए ट्रक खड़ा किया था।

इस दौरान पहले से इसी कंपनी के ट्रक क्रमांक यूपी 64 पी-4949 का चालक प्रमोद वहीं पर विपरित दिशा में वाहन खड़ा कर चाय पी रहा था। ओमप्रकाश चाय पीकर अपने ट्रक का शीशा साफ करने लगा। इसी दौरान पीछे से ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी-4875 के चालक ने लापरवाही पूर्वक खड़े ट्रक क्रमांक यूपी 64 पी-4949 को टक्कर मार दी।

इससे ट्रक आगे बढ़ गया और शीशा साफ कर रहा चालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रमोद ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।

Updated on:
01 Nov 2018 07:29 pm
Published on:
01 Nov 2018 07:29 pm
Also Read
View All