अंबिकापुर

Big Breaking: स्वास्थ्य मंत्री टीएस बोले- इस बार चुनाव लडऩे का मेरा वैसा मन नहीं है, जैसे पहले रहता था- देखें Video

Breaking News: स्वास्थ्य मंत्री (CG Health Minister) ने अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा के दौरान कही ये बात, कुछ दिन पूर्व चुनाव से पूर्व अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लेने की कही थी बात
2 min read
Political news
CG Health Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. Breaking News: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) सप्ताहभर पूर्व सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। इस दौरान सूरजपुर में इस दौरान उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था। लोग इस बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे थे। इसी बीच 29 दिसंबर को टीएस सिंहदेव (Health Minister) ने चुनाव लडऩे को लेकर अपने मन की बात कह ही दी। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार उनका चुनाव लडऩे का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था।


गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 दिवसीय सरगुजा व अंबिकापुर दौरे पर हैं। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वे शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित स्व. एमएस सिंहदेव स्मृति शालेय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद स्टेडियम में ही वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से चर्चा की। इस दौरान उनसे कुछ दिन पूर्व उनके द्वारा ‘चुनाव से पहले वे अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं,’ के बयान के मायने तथा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, के बारे में पूछा गया।

सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर ये दिया जवाब
उपरोक्त सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) ने कहा कि ‘क्योंकि फैसला नहीं लिया है तो तब तक के लिए मेरे लिए और सभी के लिए भी इंतजार है।

इस बार चुनाव लडऩे का सही में मन नहीं बनाया है, नहीं तो अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लडऩा है तो लोगों से पूछकर लड़ूंगा। लेकिन इस बार चुनाव लडऩे का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था।’

Published on:
29 Dec 2022 12:48 pm
Also Read
View All
Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट