3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य मंत्री टीएस के इस बयान से मची खलबली, कहा- चुनाव आने तक भविष्य के बारे में लूंगा निर्णय

CG Health Minister: मीडिया के सवालों का स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) ने दिया जवाब, निकाले जा रहे कई राजनीतिक मायने, बयान के बाद सियासी गलियारे में गर्म हुआ पारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Dec 2022, 9:40 PM IST

Political news

CG Health Minister

अंबिकापुर. CG Health Minister: प्रदेश में विधानसभा चुनाव से एक साल पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का एक बयान फिर सुर्खियों में है। दरअसल सोमवार को सूरजपुर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने गए स्वास्थ्य मंत्री से जब पत्रकारों ने अगले विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वे चुनाव आने तक अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेंगे। अभी कुछ सोचा नहीं है। सिंहदेव ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि नई जिम्मेदारी की बात हो रही है या रिटायरमेंट की।


स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के उक्त बयान के अब सियासी गलियारे में कई मायने निकाले जा रहे हैं। मीडिया द्वारा उनसे सवाल किया गया कि इस बार कार्यकर्ता आपको सीएम के रूप में लेकर जनता के बीच जाएंगे या कुछ और, इस पर सिंहदेव ने कहा कि ये तो कार्यकर्ताओं की मंशा है कि वे किस रूप में कार्य करना चाहते हैं।

इससे पूर्व भी स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पंचायत विभाग से इस्तीफा देने के कारण प्रदेश में सियासी पारा काफी गर्म हो गया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में पीएम आवास सहित अन्य जिन कारणों का उल्लेख किया था, उसे भाजपा अभी तक सियासी मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर है। अब सिंहदेव का ये बयान भी काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें: मंत्री टीएस, अमरजीत, विधायक, मेयर, आईजी-कलक्टर व एसपी ने किया जुंबा डांस


सियासी पारा हाई
टीएस सिंहदेव के विधानसभा चुनाव से पहले भविष्य के संबंध में निर्णय लेने के बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि ढाई-ढाई साल के सीएम की कुर्सी को लेकर पहले भी विधायकों की दिल्ली तक की दौड़ लग चुकी है।

सीएम की कुर्सी को लेकर सिंहदेव ने आलाकमान पर निर्णय छोड़ रखा था, लेकिन नतीजा सबके सामने है। अब सिंहदेव के इस बयान के बाद सियासी पारा फिर हाई हो गया है।