अंबिकापुर

Video: सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, मासूम बेटे ने भागकर बचाई जान, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने दबोचा

Wife murder: शराब पीने का आदी है आरोपी, शराब के लिए रुपयों को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन होता रहता था विवाद, कोई संतान नहीं होने के कारण गोद ले रखा था बच्चा, पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
2 min read
Husband murdered wife
Police on the spot after women murder

अंबिकापुर. Wife murder: सरगुजा संभाग में आए दिन नशे के कारण आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हंै। पिछले कुछ दिनों में नशे से होने वाले अपराध में काफी वृद्धि हुई है। इसी बीच लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोसगा में 14 मार्च की सुबह नशेड़ी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान महिला गोद लिए हुए 6 वर्षीय बेटे के साथ सो रही थी। घटना के दौरान मासूम बच्चा वहां से भागकर रिश्तेदार के घर पहुंचा और अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति गांव वालों को अपनी पत्नी की सामान्य मौत की बात कहकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।


बबीता मुंडा पति संतोष मुंडा लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोसगा की रहने वाली थी। दोनों के कोई संतान नहीं होने के कारण एक बच्चा गोद लिया है। वहीं पति संतोष शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीने के लिए रुपयों को लेकर पत्नी से विवाद करता था।

मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ था। इसके बाद बबीता गोद लिए हुए 6 वर्षीय बेटे के साथ कमरे में पलंग पर सो रही थी। इस दौरान संतोष आया और कुल्हाड़ी से पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।

इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर मां के साथ सो रहे मासूम बेटा वहां से भाग कर अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा और अपनी जान बचाई। उसने यह बात रिश्तेदारों को भी बताई।

अंतिम संस्कार करने की थी तैयारी
घटना को अंजाम देने के बाद पति गांव में जाकर अपनी पत्नी की सामान्य मौत होने की बात बता रहा था। उसने आनन-फानन में पत्नी का अंतिम संस्कार करने पूरी तैयारी कर ली थी।

इधर बेटे द्वारा बताई गई बातों के आधार पर रिश्तेदारों ने इसकी सूचना लखनपुर थाने में दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच के बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

गोद लिया हुआ बच्चा हुआ अनाथ
बताया जा रहा है कि दोनों के कोई संतान नहीं थे। ऐसे में उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व अपने रिश्तेदार के बेटे को गोद लिया था। नशे के कारण संतोष ने अपनी पत्नी के मौत के घाट उतार दिया। आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में है। ऐसे में गोद लिया हुआ मासूम अनाथ हो गया। मां की हत्या हो गई, जबकि हत्या के मामले में पिता जेल जाएगा।

Updated on:
14 Mar 2023 06:54 pm
Published on:
14 Mar 2023 06:54 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद