अंबिकापुर

CG Rape Case: महिला की बलात्कार के बाद कर दी हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, पत्थर से कुचला सिर

CG Rape Case: पुलिस इसे सामूहिक दुष्कर्म या दुष्कर्म के बाद की गई नृशंस हत्या मान रही है। शुक्रवार सुबह सद्भावना चौक स्थित एक झोपड़ीनुमा मछली दुकान में लगभग 40 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया।

2 min read
CG Rape Case: महिला की बलात्कार के बाद कर दी हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, पत्थर से कुचला सिर
महिला की बलात्कार के बाद कर दी हत्या (Photo Patrika)

CG Rape Case: अंबिकापुर शहर के सद्भावना चौक के पास शुक्रवार की सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात महिला की लहूलुहान लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारे ने न केवल महिला की जान ली, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सामूहिक दुष्कर्म या दुष्कर्म के बाद की गई नृशंस हत्या मान रही है। शुक्रवार सुबह सद्भावना चौक स्थित एक झोपड़ीनुमा मछली दुकान में लगभग 40 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। घटनास्थल पर मौजूद खून के धब्बे वारदात की भयावहता बयां कर रहे थे। सूचना मिलते ही डीआईजी राजेश अग्रवाल, एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो और सीएसपी राहुल बंसल सहित फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, साथ में खाया था खाना

पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो रात करीब 11 बजे महिला एक युवक के साथ नजर आई। बताया जा रहा है कि दोनों ने पास में ही बैठकर खाना खाया था। पुलिस का अनुमान है कि इसके बाद आरोपी महिला को सुनसान दुकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर बार-बार पटका, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

पहचान और आरोपी की तलाश जारी

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त करने और सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी है।

पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा शव

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

वर्जन
सद्भावना चौक के पास महिला का शव मिला है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

अमोलक सिंह ढिल्लो, एएसपी, अंबिकापुर

Published on:
04 Apr 2026 03:22 pm
Also Read
View All
Elephants Terror in Surguja: सरगुजा में हाथियों का आतंक! 36 घंटे के भीतर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को कुचलकर मार डाला

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन