अंबिकापुर

नर्सरी में साड़ी पर पड़ी नजर, पास गए तो महिला की शरीर की जगह ये चीज देख उड़ गए होश, पहुंच गई पुलिस फिर…

Human skeleton : पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का कंकाल (Women skeleton) किया बरामद, महिला की साड़ी के आधार पर की गई शिनाख्त
2 min read
Women skeleton
Police on the spot

अंबिकापुर. अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित ग्राम चेंद्रा के रनघाघ नर्सरी में वहां के ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर महिला की साड़ी देखी। पास गए तो उसका कंकाल (Women skeleton) पड़ा हुआ था। यह देख वे बदहवास गांव पहुंचे और चौकी जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। महिला की साड़ी के आधार पर उसकी शिनाख्त ग्रामीणों ने की।


अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित ग्राम चेंद्रा से 2 किमी दूर रनघाघ नर्सरी स्थित है। सोमवार की दोपहर कुछ ग्रामीण नर्सरी की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर अचानक वहां पड़ी साड़ी पर गई। जब पास जाकर उन्होंने देखा तो साड़ी के पास कंकाल (Women skeleton) मिला।

Skeleton found" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/15/skeleton_4841054-m.jpeg">

उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि यह महिला का कंकाल (Women skeleton) ही है। इसके बाद वे भागते हुए गांव पहुंचे और अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। फिर वे रघुनाथपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।


पुलिस ने बरामद किया कंकाल
सूचना मिलते ही लुंड्रा थाना टीआई प्रफुल्ल नरेश तिग्गा, रघुनाथपुर चौकी प्रभारी एसआई केतन चंद्राकर, आरक्षक अरविंद तिवारी, राकेश सहित दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंकाल, साड़ी और पेटीकोट बरामद किया। पुलिस ने उसकी (Women skeleton) शिनाख्त चौकी में दर्ज गुम इंसान व साड़ी के आधार पर ग्रामीणों के माध्यम से की।


महिला की हुई शिनाख्त
महिला की शिनाख्त ग्राम बटवाही निवासी समुद्री बाई पति नंदलाल 55 वर्ष के रूप में की गई है। रघुनाथपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि 1 महीने पहले उसकी (Women skeleton) गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

संभावना जताई जा रही है कि वह घर से निकलकर वहां पहुंची होगी। महिला की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Ambikapur

Published on:
15 Jul 2019 06:33 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष