अशोकनगर

6 करोड़ से बनेगा कॉल सेंटर, 2 हजार को मिलेगा रोजगार, 30 करोड़ में चमकेगा अशोकनगर

DISHA Committee Meeting : दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नया मॉडल, अब मंडल अध्यक्ष करेंगे कामों की मॉनीटरिंग 6 करोड़ से बनेगा कॉल सेंटर, जहां 2 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
2 min read
DISHA Committee Meeting
DISHA Committee Meeting (30 करोड़ में चमकेगा अशोकनगर Photo Source- Office Of JM Scindia X Handle)

Ashoknagar News :मध्य प्रदेश के अशोकनगर में युवाओं को अब रोजगार के लिए रिलायंस और जियो कंपनी के सहयोग से 6 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त कॉल सेंटर भवन का निर्माण होगा, जिसमें क्षेत्र के दो हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही शहर की तस्वीर बदलने और आकर्षक बनाने 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। खास बात यह है कि, ये 30 करोड़ की राशि किसी सरकारी या प्रशासनिक फंड से नहीं, बल्कि प्राइवेट कंपनियों के मद से लाई जाएगी। यह बड़ी घोषणाएं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए की।

केंद्रीय मंत्री ने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए जिले के विकास, रोजगार और सिंचाई परियोजनाओं का पूरा रोडमैप रखा। वर्तमान में विधि कॉलेज भवन में चल रहे कॉल सेंटर से 592 युवाओं को रोजगार मिल रहा है। लेकिन अब इसे वृहद रूप देने नया कॉल सेंटर भवन बनेगा। सिंधिया ने कहा कि, मेरा उद्देश्य ये नहीं कि, 100 करोड़ का निवेश हो और काम सिर्फ 100 लोगों को मिले। मेरा फोकस इस बात पर है कि, उस निवेश से कितने अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है। नए कॉल सेंटर से अशोकनगर के साथ गुना और शिवपुरी के युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।

विकास कार्यों की जमीनी निगरानी का नया मॉडल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, जिले में 5200 करोड़ रुपए की 18 योजनाएं आगामी दिनों में पूर्ण होने वाली हैं। योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे, इसके लिए पहली बार दिशा समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्षों को भी शामिल किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योजनाओं का समयसीमा में कार्य हो और लोगों को इसका लाभ मिले, इसके लिए कलेक्टर, विधायक, पूर्व विधायक, अध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों की टीम बनाई जा रही है, जो इन कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगे और 20-20 ग्रामों में योजनाओं की स्थिति देखेंगे।

30 करोड़ से संवरेंगे चौक-चौराहे और सड़कें

शहर के सौंदर्यकरण को लेकर सिंधिया ने बताया कि, अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिले के लिए प्राइवेट कंपनियों से 30-30 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए गए हैं। राशि का कुछ हिस्सा कलेक्टर के पास पहुंच भी चुका है। जिससे प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाना है।

बैठक में यह भी निर्देश

-262 करोड़ रुपए लागत के 81.3 किमी लंबे नेशनल हाइवे क्रमांक 346ए के निर्माण को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से और समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

-शहर में चिकित्सा महाविद्यालय बनाने मोहरीराय में 10.034 हेक्टेयर जमीन आवंटित की है, 260 करोड़ रुपए पीपीपी मोड में स्वीकृत हुए हैं।

-1572 करोड़ रु.लागत की निर्माणाधीन राजघाट जलापूर्ति योजना का 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण, शेष कार्य समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

-बरखेड़ी में निर्माणाधीन 63 करोड़ रुपए लागत के 350 बिस्तरीय नवीन जिला अस्पताल भवन का भी समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

-27 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले मल्टीपरपज स्पोट्र्स कॉ्ह्रश्वलेक्स के निर्माण की समीक्षा की और बताया कि शंकरपुर पछार में भूमि आवंटित की है।

-चंदेरी में नवीन अस्पताल भवन निर्माण चल रहा है, जहां दो शासकीय भवन अधिग्रहीत करने विभाग को पत्र लिखा गया है।

Updated on:
18 Jul 2026 10:03 am
Published on:
18 Jul 2026 10:03 am