अशोकनगर

जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- ‘मैं डब्बा मंत्री हूं’, वीडियो हो गया वायरल

Motivational Speech : स्पीच मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से हो रहे नुकसानों और उसके कारण रिश्तों में बढ़ रही दूरी के महत्वपूर्ण दुष्परिणाम पर केंद्रित है। लेकिन सभा में शामिल लोग उस समय अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को डब्बा मंत्री बताया।
2 min read
Motivational Speech
जब सिंधिया ने खुद को बताया डब्बा मंत्री (Photo Source)

Motivational Speech : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने काम के साथ-साथ देशभर में अपने अलग अंदाज के लिए भी खास पहचान रखते हैं। उनका यही जुदा अंदाज उन्हें चर्चा में बनाए रखता है। इस बार उनकी चर्चा का कारण है एक कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा दी गई एक मोटिवेशनल स्पीच जो लोगों को प्रभावित करने के साथ-साथ गुदगुदाने पर भी मजबूर करती नजर आ रही है। कार्यक्रम में शामिल लोग उनकी बातें सुनकर हंसी नहीं रोक पा रहे। स्पीच मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से हो रहे नुकसानों और उसके कारण रिश्तों में बढ़ रही दूरी के महत्वपूर्ण दुष्परिणाम पर केंद्रित है, लेकिन खुद दूरसंचार मंत्री के मुंह से मोबाइल के नुकसान पर बात लोगों को खासा आकर्षित कर रहे थे। सभा में शामिल लोग उस वक्त अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जब सिंधिया ने कहा- 'मैं डब्बा मंत्री हूं'। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया है।

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में एक सभा के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर बोलते हुए कहा- 'आज मैं देखता हूं, मंच पर भी, मंच के नीचे भी, गाड़ी में भी, प्लेन में भी, कही भी पांच लोग बैठे होंगे, लेकिन कोई किसी से बात नहीं करता। सब अपने-अपने डब्बा में कैद हैं, अपने डब्बे में मस्त हैं। यहां तक कि, पति-पत्नी भी आपस मे बात नहीं करते। पति अपने डिब्बे में, पत्नी अपने डिब्बे में ऐसे में रिश्ते कैसे बनेंगे?

सिंधिया बोले- 'मैं डब्बा मंत्री हूं'

उन्होंने मजाकियां अंदाज में कहा- 'मैं डब्बा मंत्री हूं और डब्बे का जितना इस्तेमाल होगा, मेरे लिए तो ये उतना ही अच्छा होगा.'

संचार मंत्री हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया फिलहाल मोदी कैबिनेट में दूर संचार मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सिंधिया ने विभाग में कई नवाचार भी किए, जबकि वो 5-जी नेटवर्क पर भी लगातार जोर दे रहे हैं. हालांकि इस सब के बावजूद उन्होंने लोगों से अपील की, कि वो कम से कम भोजन के दौरान पूरे परिवार को मोबाइल दूर रखकर आपसी संवाद करना चाहिए। क्योंकि जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी तो रिश्ते ही होते हैं।' ज्योतिरादित्य सिंधिया का यही अंदाज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Updated on:
11 Feb 2026 02:00 pm
Published on:
11 Feb 2026 02:00 pm