धर्म/ज्योतिष

Dhan Shakti Rajyog 2026: शुक्र मंगल की युति से बनेगा धन शक्ति राजयोग, इन राशियों की होगी मौज

Dhan Shakti Rajyog 2026: 8 जनवरी 2026 को गुरुवार के दिन शुक्र ग्रह और मंगल की युति से धन शक्ति राजयोग बनने जा रहा है। ये योग कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है। आइए जानें किन राशिवालो को मिलेगा इससे लाभ।

2 min read
Jan 03, 2026
istock

Dhan Shakti Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत शुक्र ग्रह को सौंदर्य और प्रेम का कारक माना गया है। वहीं मंगल ग्रह को साहस पराक्रम, आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और मंगल की एक साथ युति होने से धन शक्ति राजयोग का निर्माण होता है। गुरुवार 8 जनवरी को सुबह में 08:09 पर शुक्र और मंगल एक-दूसरे से 0° की कोणीय दूरी पर विराजमान रहेंगे। जिसके कारण इन दोनों की युति होगी। इस युति से धन शक्ति राजयोग बनेगा। ये राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 4 To 10 January: साप्ताहिक राशिफल: जनवरी के पहले पूर्ण सप्ताह में मेष, वृषभ समेत इन 3 राशियों को मिलेगा करियर और धन का बड़ा तोहफा

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि
मेष राशि के जातक को ये राजयोग बहुत लाभ दिला सकता है। इस समय में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके साथ आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। काम में नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए धन शक्ति राजयोग बहुत लाभकारी साबित होगा। इस समय आपके करियर में तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति आएगी।

तुला राशि
तुला राशि के जातक के लिए ये राजयोग बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस समय आपकी मुलाकात नये लोगों से हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम में आपको तरक्की मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। धन में वृद्धि होगी। काम की तलाश कर रहे लोगों को काम मिलने की संभावना है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक को इस दौरान सेहत का लाभ मिलेगा। मेहनत का फल आपको इस समय में मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर मान- सम्मान बढ़ने की संभावना है।

Published on:
03 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर