धर्म/ज्योतिष

Goddess Lakshmi lucky Rashi: इन राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की खास कृपा, कभी नहीं खोली होता खजाना

Goddess Lakshmi lucky rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं, जो मां लक्ष्मी को बेहद ही प्रिय है। आज हम इन्हीं लकी राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी की प्रिय राशियां कौन- कौन सी हैं।

2 min read
Dec 31, 2025
istock

Goddess Lakshmi lucky rashi: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों के बारे में चर्चा की गई है। हर एक राशिवालों की अपनी खूबियां और खामियां होती है। हर एक राशि के ऊपर किसी ना किसी देवी- देवता की खास कृपा बरसती है। आज हम मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं। मां लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन की देवी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस जातक के ऊपर मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है, उन लोगों के जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती है। उन लोगों का धन भंडार हमेशा भरा रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से कुछ ऐसी राशियां हैं जो मां लक्ष्मी को बेहद ही प्रिय हैं। आइए जाने इन राशियों के बारे में।

ये भी पढ़ें

Numerology: इस मूलांक के जातक पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं खाली होता इनका खजाना

मां लक्ष्मी की प्रिय राशियां

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि मां लक्ष्मी की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र ग्रह को शास्त्र में धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। इस कारण ये राशि मां लक्ष्मी को बेहद ही प्रिय है। वृषभ राशि के जातक बहुत ही मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करते हैं। इन लोगों के ऊपर सदा मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की खास कृपा बरसती है।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। इस राशि के जातक के भीतर आत्मविश्वास भरपूर होता है। ये लोग कोई भी निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इनके भीतर लीडपसीप क्वालिटी भी बहुत अच्छी होती है। बिजनेस के क्षेत्र में इस राशि के जातक बहुत ही आगे बढ़ते हैं। इन लोगों के ऊपर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिसके कारण ये लोग अपने हर काम में मुनाफा कमाते हैं।

मीन राशि
मीन राशि वालों का स्वामी ग्रह गुरु ग्रह को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सुख, सुविधा का कारक माना गया है। मीन राशि के जातक पर भी मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है। इस राशि के जातक आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत होते हैं। इसके साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी बहुत सुखमय गुजरता है। ये लोग अपना कोई भी काम बहुत दिल से करते हैं। धर्म- कर्म के कार्य में मीन राशि वालों को बहुत मन लगता है।

Published on:
31 Dec 2025 03:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर