धर्म/ज्योतिष

January Vrat Tyohar 2026 List: जनवरी के महीने में पड़ेंगे ये व्रत- त्योहार, यहां देखिए डेट की पूरी लिस्ट

January Vrat Tyohar 2026 List:जल्द ही जनवरी के महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में बहुत सारे व्रत, त्योहार आते हैं। ऐसे में चलिए यहां जानते हैं जनवरी के महीने में कौन से व्रत कब- कब पड़ेंगे। यहां देखें डेट की पूरी लिस्ट हिंदी में।

2 min read
Dec 19, 2025
Gemini ai

January Vrat Tyohar 2026 List: इस साल जनवरी का महीना व्रत, त्योहार की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में बहुत सारे हिंदू व्रत, त्योहार आते हैं। मकर संक्रांति, लोहड़ी और मौनी अमावस्या जैसे कई व्रत इसी महीने में रखें जाएंगे। इस साल जनवरी के महीने में ही बसंत पंचमी का त्योहार भी मनाया जाएगा। इसी मास से माघ मास की शुरुआत होगी। माघ का महीना हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मास में से एक माना जाता है। इस महीने में स्नान और दान करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं जनवरी महीने के व्रत, त्योहार के तिथियों के बारे में।

ये भी पढ़ें

शनिश्चरी अमावस्या कब है? पौष की रात भूलकर भी न करें ये काम, वर्ना पितरों का क्रोध पड़ेगा झेलना!

January Vrat Tyohar 2026 List (जनवरी व्रत त्योहार लिस्ट 2026)

DateFestival
1 जनवरी 2026प्रदोष व्रत
3 जनवरी 2026पौष पूर्णिमा
6 जनवरी 2026सकट चौथ व्रत
14 जनवरी 2026मकर संक्रांति, पोंगल
14 जनवरी 2026 षटतिला एकादशी
16 जनवरी 2026प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
18 जनवरी 2026मौनी अमावस्या
23 जनवरी 2026बसंत पंचमी
25 जनवरी 2026रथ सप्तमी
26 जनवरी, 2026भीष्म अष्टमी
29 जनवरी, 2026जया एकादशी
30 जनवरी 2026प्रदोष व्रत

मकर संक्रांति 2026
साल 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान किया जाता है और दान किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन कई जगहों पर पतंग उड़ाने की और खिचड़ी खाने की परंपरा है। इस त्योहार को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

मौनी अमावस्या 2026
मौनी अमावस्या के दिन गंगा जी का जल अमृत के सामान हो जाता है। इस तिथि पर गंगा स्नान करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा स्नना करने से साधक के सारे पाप धुल जाते हैं। मौनी अमावस्या के मौन रहकर व्रत करने का विधान है।

बसंत पंचमी 2026
बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस खास मौके पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से छात्रों को उत्तम फल की प्राप्ति होती है और विधा का आशीर्वाद मिलता है।

Published on:
19 Dec 2025 01:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर