
Magh Month Starting Date 2026: माघ का महीना बहुत पावन और शुभ फल देने वाला महीना होता है। इस महीने को शास्त्र में मोक्ष प्रदान करने वाला महीना माना गया है। माघ महीने के दौरान गंगा स्नान और दान करने की परंपरा है। इसी पवित्र महीने में माघ मेले का भी आयोजन किया जाता है। माघ के महीने में भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा खासतौर पर की जाती है। इस मास में पूजा- पाठ और दान पुण्य करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही माघ मेले में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और आंतरिक शांति का अनुभव होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ का महीना भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय होता है। इस मास में जप, तप करने से इसका फल दौगुना हो जाता है। आइए जाने कब से शुरू होगा माघ का महीना।
साल 2026 में माघ की महीना 3 जनवरी 2026 यानि आज से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही इस महीने का समापन 15 फरवरी 2026 को होगा। इस मास में आप हर रोज सूर्य देवता को जल अर्पित करें। ऐसा करने से आपको निर्मल निरोग काया की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इस पवित्र महीने में गंगा स्नान करने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं।
माघ मास का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। ये वो महीना होता है, जिसमें सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। माघ के महीने में बहुत सारे व्रत, त्योहार पड़ते हैं। इसके साथ ही ये महीना श्री हरि का प्रिय महीना माना जाता है। जिसके कारण माघ के महीने में भगवान विष्णु की आराधना करना शुभ फलदायी होता है। इस मास में संगम तट पर स्नान करने से हरि की कृपा साधक पर बनी रहती है। इस मास में किया गया दान सबसे उत्तम दान माना जाता है। साधक को इस दान का दौगुना फल प्राप्त होता है।