धर्म/ज्योतिष

Numerology 5: कैसे होते हैं मूलांक 5 के जातक, जानिए इनकी खासियत और स्वभाव

Numerology 5: अंक शास्त्र में मूलांक 5 को बहुत ही खास माना जाता है। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध ग्रह को माना जाता है। आज हम मूलांक 5 के बारे में बात करने जा रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मूलांक 5 की खासियत।
2 min read
Jan 03, 2026
Numerology 5
istock

Numerology 5: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5,14 या 23 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध के प्रभाव के कारण इस मूलांक के जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। इसके साथ ही ये लोग हर मुश्किल घड़ी का डटकर सामना करते हैं। ये लोग को चुनौती लेना बहुत पसंद होता है। ये लोग चुनौती को लड़कर जीत हासिल करते हैं। मूलांक 5 के जातक बिजनेस के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। राजनेता, बाल गंगाधर तिलक, जवाहर लाल नेहरू, अर्जुन सिंह इन लोगों का भी मूलांक 5 ही है। आइए जानते हैं मूलांक 5 के बारे में।

मूलांक 5 की खूबियां

बुद्धि के तेज
मूलांक पांच के जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपने तेज बुद्धि के बल पर बहुत कुछ हासिल करते हैं। इसके साथ ही इन लोगों को कोई भी काम दिमाग से करने में मजा आता है। ये लोग दिल नहीं दिमाग से सोचते हैं। लेन- देन में माहिर होते हैं, इस मूलांक के जातक। इन लोगों को पैसा कमाना बहुत अच्छे से आता है।

कार्यक्षेत्र
मूलांक 5 के जातक व्यापार और उद्योग धंधों में बहुत सफलता हासिल करते हैं। इसके साथ ही ये लोग वकील, जज, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों के पास संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है।

मूलांक 5 का स्वभाव
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 5 वालों का स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है। ये लोग हर किसी से बहुत प्रेमपूर्वक मिलते हैं। इनका संबंध हर किसी के साथ बहुत अच्छा होता है। ये लोग अपनी बातों से सबका दिल जीत लेते हैं।

प्रेम संबंध
मूलांक पांच वालों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं होते हैं। बहुत सारे कारणों के कारण इनकी अपने पार्टनर से नहीं बनती है। इनके संबंध अधिकतर धन के स्वार्थ के बल पर बनते हैं। जिसके कारण ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाते हैं।

Published on:
03 Jan 2026 03:00 pm