धर्म/ज्योतिष

Numerology: बहुत ही मेहनती होते हैं इस मूलांक के लड़के, जीतकर ही लेते हैं दम

अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक तक बारे में बताया गया है। इनमें से कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बात की गई जिसके जातक बहुत ही मेहनती होते हैं।
2 min read
Dec 13, 2025
Numerology
Freepik

Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है, जिस मूलांक के लड़के बहुत मेहनती माने जाते हैं। आज हम इन्हीं मूलांक वाले लोगों के बारे में बात करेंगे। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लड़के मेहनती होते हैं।

Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक के बारे में बताया गया है। मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और विचार को दर्शाता है। हर व्यक्ति के ऊपर उसके मूलांक का प्रभाव जरूर पड़ता है। हल मूलांक अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति का व्यवहार बनता है। अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक तक के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। इनमें से कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है। जिस मूलांक के जातक बहुत ही मेहनती होते हैं। इस मूलांक के जातक अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में बहुत सफलता हासिल करते हैं। चलिए जानते हैं वो कौन से मूलांक हैं जिसके जातक बहुत मेहनती होते हैं।

इस मूलांक के लड़के होते हैं मेहनती

मूलांक 2
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने 2, 11, 20, या 29 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्र ग्रह को माना जाता है। इन लोगों के ऊपर चंद्रमा का खास प्रभाव होता है। इस मूलांक के जातक बहुत मेहनती होते हैं। ये लोग जिस भी काम में लग जाते हैं, उसको पूरा करके ही दम लेते हैं। मूलांक 2 वाले लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। ये लोग काफी संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। इस मूलांक के लड़के अपना हर काम रणनीति बनाकर करते हैं। ये लोग अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेते हैं।

मूलांक 8
अंक शास्त्र के अनुसार 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 8 होता है। 8 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह शनि ग्रह को माना जाता है। इन मूलांक वालों के ऊपर शनि देव की खास कृपा होती है। मूलांक 8 वाले लड़के शनि देव की तरह ही न्यायप्रिय होते हैं। ये लोग अपने हर रिश्ते के साथ न्याय करते हैं। इस मूलांक के लड़के किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करते हैं। ये लोग अपना हर काम धैर्य के साथ करते हैं, जिसके कारण ये अपने हर काम में सफल होते हैं। ये कभी संघर्षों से नहीं घबराते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार इस मूलांक वालों की किस्मत ज्यादातर 30 की उम्र के बाद ही खुलती है।

Published on:
13 Dec 2025 01:30 pm