मूलांक 6 की लड़कियों को अंक शास्त्र में मल्टी टैलेंटेड माना गया है। इस मूलांक की लड़कियां बहुत कम उम्र में ही अपार सफलता हासिल कर लेती हैं।
Numerology: अंक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की अहम विधा है। इसमें मूलांक की गणना की जाती है। आज हम कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिस मूलांक की लड़कियां काफी टैलेंटेड मानी जाती है। आइए जानते हैं इन खास मूलांक के बारे में।
Numerology: अंक शास्त्र के अंतर्गत हर मूलांक की खूबियां और कमियों के बारे में बताया गया है। हर मूलांक वाले लोगों के भीतर कुछ कमियां होती हैं तो कुछ अच्छाइयां होती हैं। मूलांक का प्रभाव व्यक्ति के ऊपर जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक ऐसा मूलांक है, जिस मूलांक की लड़कियां जन्म से ही सुपर टैलेंटेड मानी जाती है। इस मूलक की लड़कियां बहुत छोटी सी उम्र से ही सफलता देख लेती हैं। ये अपने मेहनत के दम पर समाज में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। आज हम आपसे इसी मूलांक के बारे में बात करेंगे। चलिए जानते हैं इस मूलांक की खूबियों के बारे में।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 6 वाली लड़कियां मल्टी टैलेंटेड मानी जाती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 15, 6 या 24 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के ऊपर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जिसके कारण ये कम उम्र में भी अपार सफलता हासिल करती हैं।
मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र को माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को कला, सौंदर्य और धन का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उन लोगों को कभी धन की कोई कमी नहीं होती है। शुक्र के प्रभाव के कारण मूलांक 6 वाली लड़कियां देखने में भी काफी आकर्षित होती हैं। इसके साथ ही इनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है।
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 6 वाली लड़कियों में गजब की लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये अपनी इस क्वालिटी से हर काम बहुत ही अच्छे ढंग से कर लेती हैं। इन लोगों को दूसरों से काम करवाने का हुनर भी बहुत अच्छे से आता है।
इस मूलांक की लड़कियों की पर्सनैलिटी काफी आकर्षक होती है। इन लोगों का ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का होता है। ये अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी से सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही क्रिएटिव होती हैं। ये लोग कला के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हैं।