धर्म/ज्योतिष

Paush Purnima Upay 2026: साल की पहली पूर्णिमा के दिन करें ये आसान से उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Paush Purnima Upay 2026: साल 2026 की पहली पूर्णिमा पौष पूर्णिमा होगी। पौष पूर्णिमा के दिन कुछ आसान से उपायों को करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। चलिए जानते हैं पौष पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

2 min read
Jan 01, 2026
Paush Purnima Upay 2026
istock

Paush Purnima Upay 2026: इस साल पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी 2026 को शनिवार के दिन रखा जाएगा। पूर्णिमा की तिथि गंगा स्नान और दान करने का विधान है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है और धन- धान्य में वृद्धि होती है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्रदोष से मुक्ति प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र में पौष पूर्णिमा के दिन करने के लिए कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया है। पौष पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। आइए जाने इस दिन किन उपायों को करना शुभ होता है।

पौष पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय

रोग निवारण के लिए
पौष पूर्णिमा के दिन आप चावल और दूध की खीर बनाकर उसको चांदी या कांच की कटोरी में रखकर, उसे चंद्रमा की रोशनी में रखना चाहिए। उसके बाद आधी रात के बाद उस खीर को चंद्रमा की रोशनी के पास से लाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी में रखी हुई खीर अमृत सामान होती है। इसको खाने से हर तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है।

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए
साल की पहली पूर्णिमा के दिन आप स्नान ध्यान के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही इस संध्या के समय में मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करके मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख, समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

कौड़ी और हल्दी का उपाय
पौष पूर्णिमा के दिन आप 11 पीली कौड़ियों पर हल्दी का लेप लगाकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। कौड़ियों को अर्पित करने से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। पूजा करने के बाद आप इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी और धन आगमन होगा।

कलह से मुक्ति के लिए
पौष पूर्णिमा के दिन आप रात के समय में चंद्रमा को अर्घ्य जरूर अर्पित करें। इस दिन आप चांदी के पात्र में जल, थोड़ा कच्चा दूध, चीनी डालकर उसमें सफेद फूल डालें। उसके बाज चंद्रमा को जल अर्पित करें। इस दिन चंद्रमा को जल अर्पित करने से घर में सुख, शांति आती है और तनाव से मुक्ति मिलती है।

Updated on:
01 Jan 2026 12:13 pm
Published on:
01 Jan 2026 02:00 pm