Pushy Nakshatra Gift To Wife: आज बेहद शुभ गुरु पुष्य योग बना है, इस योग में किए काम से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। मान्यता है है कि इस दिन पत्नी को विशेष उपहार देना चाहिए, इससे शुक्र ग्रह और लक्ष्मीजी का वरदान मिलता है। इससे सोया भाग्य जाग जाता है। आइये जानते हैं पत्नी को क्या गिफ्ट दें (gold to wife on guru pushya yog) ..
Pushya Nakshatra Gift : पुष्य नक्षत्र हिंदू धर्म में बेहद शुभ नक्षत्र माना जाता है। इसीलिए इसे ऋग्वेद में मंगलकर्ता कहा गया है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव और देवता बृहस्पति, राशि कर्क है। इसका कारण इन ग्रहों देवताओं के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त है। इस कारण इस समय किए काम में सफलता जरूर मिलती है और किसी आर्थिक गतिविधि से कई गुना अधिक शुभ फल मिलता है, जो चिरस्थायी होता है।
साथ ही इस योग में पत्नी को उपहार देने से सुख समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र और लक्ष्मीजी का भी आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। इससे दांपत्य जीवन खुशहाल होता है और घर में कभी धन की कमी नहीं होती। आइए जानें पुष्य नक्षत्र में पत्नी को कौन से उपहार देकर सुख और समृद्धि को न्योता दें…
गुरुवार को पुष्य नक्षत्र उदित होने पर इस संयोग को गुरु पुष्य योग कहते हैं। साथ ही भाग्य के कारक बृहस्पति की कृपा से समय अनुकूल हो जाता है। वहीं सोना बृहस्पति की धातु है। मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मीजी वास करती हैं। इसलिए पुष्य नक्षत्र में सोने की ज्वैलरी खरीदकर पत्नी को गिफ्ट देने से साल भर संपत्ति बढ़ेगी, घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की कोई न कोई राशि और रत्न होता है। राशि अनुरूप रत्न व्यक्ति को भाग्यशाली बनाता है। ऐसे में गुरु पुष्य योग में पत्नी को उसकी राशि अनुसार रत्न जड़ित अंगूठी खरीदें और गिफ्ट दें। इससे पत्नी प्रसन्न होगी और ग्रहों का साथ मिलने से आपके घर में सुख समृद्धि आएगी।
रेशमी साड़ी लक्ष्मी माता को अर्पित किए जाने वाले वस्त्रों में से एक है। ऐस में गुरु पुष्य योग में पत्नी के लिए रेशमी साड़ी खरीदें और उसे अपनी लाइफ पार्टनर को उपहार में दें। इससे आपके जीवन में लक्ष्मी की कृपा की कमी नहीं खलेगी।
पुष्य नक्षत्र के दिन गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना और उसे उपहार में देना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से परिवार में आर्थिक समृद्धि आती है और गणेश लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। गणेश लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति पत्नी को देना आपके भाग्य के द्वार खोल सकता है।
1.उपहार सच्चे मन से दें और गिफ्ट देते समय देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।
2. इस दिन किसी प्रकार की नकारात्मकता से दूर रहें और केवल शुभ कार्यों में मन लगाएं।
ये भी पढ़ेंः