धर्म/ज्योतिष

September 2025 Grah Gochar: सितंबर में ग्रह गोचर से बन रहा ये योग, जानिए किन राशियों को मिल सकता है फायदा

September 2025 Grah Gochar: सितंबर 2025 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का गोचर होने जा रहा है। जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ असर और किसे मिलेगा करियर, धन और सम्मान में लाभ।
2 min read
Aug 30, 2025
September 2025 Grah Gochar
September 2025 Grah Gochar (photo- freepik)

September 2025 Grah Gochar: ज्योतिष में ग्रह अपनी निश्चित अवधि में राशि और नक्षत्र बदलते रहते हैं। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है, तो इसका असर मानव जीवन पर असर देखने को मिलता है। इसका प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों ही रूपों में दिखाई देता है। सितंबर 2025 का महीना ग्रह-नक्षत्र की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे।

सितंबर 2025 में ग्रहों का गोचर

सिंतबर के महीने में 3 बड़े ग्रह गोचर होने वाले हैं इसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा। पहला गोचर 13 सितंबर 2025 को होने वाला है। जिसमें मंगल का तुला राशि में प्रवेश होने वाला है। दूसरा गोचर 15 सितंबर 2025 को होगा। जिसमें शुक्र का सिंह राशि में और बुध का कन्या राशि में प्रवेश होने वाला है। तीसरा गोचर 17 सितंबर 2025 को होने वाला है। जिसमें सूर्य का कन्या राशि में गोचर होगा। इन ग्रह-गोचरों से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

सितंबर का महीना वृषभ जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। करियर और कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए मजबूत रहने वाला है। पारिवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी और नए अवसर सामने आएंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए भी यह महीना लाभकारी साबित होगा। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी और धन लाभ के योग बनेंगे। इस समय किए गए निवेश या लेन-देन से आपको फायदा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठे छात्रों को सफलता मिलेगी और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर का समय फलदायी रहेगा। सूर्य, जो आपकी राशि के स्वामी हैं, उनका अनुकूल गोचर आपको शुभ परिणाम देगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां हासिल होंगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए ग्रहों का यह बदलाव बेहद शुभ साबित होगा। लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा। व्यापारियों को कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का योग बनेगा। साथ ही इस समय यात्रा या स्थान परिवर्तन के भी अवसर मिल सकते हैं।

Updated on:
30 Aug 2025 05:15 pm
Published on:
30 Aug 2025 05:15 pm