धर्म/ज्योतिष

Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद बनेगा राजयोग, इन 3 राशियों की बदल सकती है तकदीर

Shadashtak Yog 2025: 5 अक्टूबर 2025 को शनि और बुध ग्रह का षडाष्टक योग बन रहा है। दशहरे के बाद बनने वाला यह दुर्लभ संयोग मेष, कर्क और मीन राशि वालों को धनलाभ, करियर में सफलता और मानसिक शांति दिला सकता है। जानें किसे मिलेगा लाभ।

2 min read
Oct 02, 2025
Shadashtak Yog 2025 (photo- gemini ai)

Shadashtak Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर या उनकी युति से लोगों के जीवन पर गहरा असरा पड़ता है। ऐसे में 5 अक्टूबर को एक विशेष योग बनने जा रहा है। इसे षडाष्टक योग कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे या आठवें भाव में स्थित होते हैं। इस बार शनि ग्रह (कर्मफल दाता) और बुध ग्रह (ग्रहों के राजकुमार) आपस में षडाष्टक योग का निर्माण करने वाले हैं। खास बात यह है कि यह शुभ योग दशहरे के बाद बन रहा है और तीन राशियों के लिए बेहद मंगलकारी साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Budh Gochar On Dussehra : दशहरा पर बुध का उदय इन 3 राशि वालों की खोल सकता है किस्मत, धन वर्षा के योग

कब बनेगा शनि-बुध षडाष्टक योग?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 5 अक्टूबर की सुबह 6 बजे यह विशेष योग बनेगा। उस समय बुध ग्रह तुला राशि में रहेंगे और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान होंगे। दोनों ग्रह लगभग 150 डिग्री पर होंगे और यही स्थिति षडाष्टक योग का निर्माण करेगी। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है और उन्हें धन लाभ, करियर में सफलता और मानसिक शांति का आशीर्वाद मिलेगा।

इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग सौभाग्य लेकर आ रहा है। इस समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां कम होंगी और खर्चों में राहत मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवन से नकारात्मक प्रभाव कम होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि-बुध का यह योग संपत्ति और परिवार से जुड़ी खुशखबरी ला सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो उसका समाधान हो सकता है। साथ ही नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना भी बन रही है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और घर के सदस्यों के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय व्यापार और करियर में तरक्की का है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, जिससे आप आत्मविश्वास के साथ बड़े फैसले ले पाएंगे। हालांकि किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है। भाग्य का साथ मिलेगा और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

Published on:
02 Oct 2025 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर