धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips: घर में भूलकर भी ना लगाएं ये पौधे, फायदे की जगह झेलना पड़ेगा भारी नुकसान

Vastu Tips For Plant: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में लगाने से घर में नकारात्मकता आती है। इन पौधों को घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। चालिए जानते हैं किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

2 min read
Dec 16, 2025
istock

Vastu Tips For Plant: आजकल लोग घर को सजाने के लिए बहुत सारे पेड़ पौधे घर में लगा लेते हैं, जिसके कारण कभी - कभी हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अंतर्गत बहुत सारे ऐसे पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है, जिसको लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। वहीं कुछ ऐसे पेड़ पौधों के बारे में भी बताया गया है, जिनको लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमें अपने घर में किसी भी तरह के पेड़ पौधे लगाने से पहले वास्तु के नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। हमें अपने घर में वास्तु के अनुसार ही कोई पौधा लगाना चाहिए, अगर हम बिना वास्तु के अनुसार अपने घर में कोई पेड़ पौधा लगा लेते हैं तो उसका दुष्परिणाम भी हमें झेलना पड़ सकता है। आज हम बात करेंगे की वास्तु के अनुसार घर में किन पेड़ पौधों का नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

घर में ना लगाएं ये पौधे

ये भी पढ़ें

2026 में क्या खाएं, क्या न खाएं? भोजन से नवग्रहों को कैसे करें मजबूत

कैक्टस का पौधा
घर में कभी कैक्टस का पौधा या कोई भी अन्य कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसको घर में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आपके काम में बाधाएं आती हैं। इसको लगाने से परिवार की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

पीपल का पेड़
हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ बहुत ही पवित्र माना गया है, लेकिन वास्तु के अनुसार इसे कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इसको घर में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

बोनसाई पौधे
आजकल लोग को सजाने के लिए घर में बोनसाई का पौधा लगा लेते हैं। वास्तु के अनुसार इसे घर में लगाना शुभ नहीं माना गया है। इसको घर में लगाने से लोगों का विकास रुक जाता है और घर की सुख, समृद्धि में भी रुकावट आती है।

इमली का पेड़
वास्तु के अनुसार कभी भी घर में इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये पेड़ भूत-प्रेत जैसी शक्तियों को शक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसको वास्तु शास्त्र में दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसको लगाने से घर की खुशियां छिन जाती हैं।

Published on:
16 Dec 2025 12:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर