Vastu Tips For Main Door: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। यदि हम अपने घर के सामने इन चीजों को लगाते हैं तो घर में सुख, समृद्धि आती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को लगाना चाहिए।
Vastu Tips For Main Door: वास्तु शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की एक महत्वपूर्ण विधा है। इसके अंतर्गत घर से लेकर बाहर तक किस तरह से चीजों को रखा जाए या कौन सी चीजों को रखा जाए, इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। अगर हम अपने जीवन में सुख, शांति चाहिए तो हमें वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अंतर्गत घर के मुख्य द्वार को घर का सबसे अहम हिस्सा माना गया है। ये वो जगह मानी जाती है, जहां सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जा प्रवेश करती है। अगर हम अपने घर के मुख्य द्वार पर वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को लगाएं तो हमारे जीवन में खुशहाली आती है और हमारे घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि हमें अपने घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को लगाना चाहिए।
स्वास्तिक का चिह्न
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिह्न लगा सकते हैं। स्वास्तिक लगाने से आपके घर के आसपास निगेटिव एनर्जी भटकेगी भी नहीं और अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा। इसके साथ सुख, समृद्धि के लिए भी इस चिह्न को लगाना बहुत शुभ माना गया है।
नींबू-मिर्च का तोरण
आप अपने घर के मुख्य द्वार के दरवाजे पर नींबू-मिर्च का तोरण लगा सकते हैं। इस तोरण को लगाने से आपके घर से वास्तु दोष दूर हो जाएगा। आप इसको दरवाजे के बीचों- बीच लगा सकते हैं। इस तोरण को आप हर मंगलवार और शनिवार बदल सकते हैं।
सूर्य यंत्र
वास्तु के अनुसार आप घर के मुख्य दरवाजे पर सूर्य यंत्र लगा सकते हैं। इसको दरवाजे पर लगाने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। सूर्य यंत्र लगाने से घर से नजर दोष भी दूर होता है।
शंख
आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर समुद्री शंख लगा सकते हैं। इसको घर के मेन गेट पर लगाने से घर में सुख, शांति बनी रहती है। इसके साथ ही इसको लगाने से घर में बरकत आती है। परिवार के आय में वृद्धि होती है। शंख को आप गंगाजल से हर रोज साफ करके लाल कपड़े में बांधकर टांग सकते हैं। शंख लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा आपके घर पर बनी रहती है।