बालोद

Gang Rape: 40 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गांव से 2 किमी दूर ले जाकर दरिंदों में मिटाई हवस, फिर… जानें मामला

Gang Rape: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव में 40 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के चार युवकों ने महिला का अपहरण कर उसे गांव से करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
less than 1 minute read
Mar 15, 2026
rape: फाइल फोटो पत्रिका
rape: फाइल फोटो पत्रिका

Gang Rape: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव में 40 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के चार युवकों ने महिला का अपहरण कर उसे गांव से करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Gang Rape: रात 9 बजे घटना को दिया अंजाम

पीड़ित महिला के मुताबिक यह घटना फरवरी महीने की है। घटना के दिन वह रात में घर से बाहर शौच के लिए गई थी। जब वह वापस घर लौट रही थी, तभी गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और जबरदस्ती उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर ले गए।

महिला का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद तीनों युवकों ने अपने एक अन्य साथी को भी बुला लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसे रात करीब 9 बजे से लेकर रात 12 बजे तक अपने कब्जे में रखा और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने इस मामले को गांव में ग्रामीणों के सामने भी उठाया था, लेकिन वहां कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
15 Mar 2026 11:06 am
Published on:
15 Mar 2026 11:06 am