9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौशाला में रेप… 55 साल के नाना ने 13 साल की मानसिक रूप से कमजोर बच्ची को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

Rape Case: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बेहद ही दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
rape: फाइल फोटो पत्रिका

rape: फाइल फोटो पत्रिका

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बेहद ही दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। इस जघन्य अपराध में 55 वर्षीय पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी, जिसे पीड़िता "नाना" कहकर बुलाती थी, ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके घर के पास स्थित गौशाला में ले जाकर यह वारदात अंजाम दी। घटना 7 मार्च को हुई, जब बालिका की बड़ी मां मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थीं और बच्ची घर में अकेली थी। शाम को लौटने पर बच्ची ने अपनी बड़ी मां को पूरी घटना बताई, जिसके आधार पर शनिवार को थाना दुलदुला में शिकायत दर्ज की गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64-1, 65-1 तथा पॉस्को एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित नाबालिग बालिका का मेडिकल, स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया और पुलिस ने त्वरित (CG Rape Case) कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह घटना समाज में एक बार फिर से नाबालिगों की सुरक्षा और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के प्रति बढ़ते अपराधों की गंभीर समस्या को उजागर करती है, जिस पर त्वरित और सख्त न्याय की आवश्यकता है।