
दरिंदों ने पहले रास्ता रोका फिर... 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ किया गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)
Gang Rape Case in CG: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष जनजातीय समुदाय की 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ युवकों को हिरासत में लिया है। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। आरोप है कि पिकनिक से लौट रहे कुछ युवकों ने रास्ता रोककर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़िता की बहन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर गांव पहुंची और परिजनों को सूचना दी। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद गांव में बैठक कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। हालांकि मामला गंभीर होने के कारण पुलिस तक पहुंचा।
जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Published on:
21 Feb 2026 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allजशपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
