27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Road Construction: इस जिले को CM साय की बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30.59 करोड़ मंजूर

CG Road Construction: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में 9 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

2 min read
Google source verification
CM साय की बड़ी सौगात (photo source- Patrika)

CM साय की बड़ी सौगात (photo source- Patrika)

CG Road Construction: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए 9 अहम सड़क परियोजनाओं के लिए कुल 30 करोड़ 59 लाख रुपए की मंजूरी दी है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन बेहतर होगा, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। बीते दो वर्षों में मिली इस बड़ी सौगात से जिले की सड़क व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद है।

CG Road Construction: 2 करोड़ 14 लाख की मंजूरी

स्वीकृत परियोजनाओं के तहत ढूंड़गजोर (सरसमार) से चिढ़रापारा पत्थलगांव तक 2 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 96 लाख, ढोंगादरहा से अम्बाकछार मार्ग 3 किमी के लिए 4 करोड़ 84 लाख, मुड़ापारा (हड्डी गोदाम मेन रोड) से घिंचापानी होते हुए पंगसुवा मार्ग 4.85 किमी के लिए 4 करोड़ 26 लाख, कोतबा से सरईकोना होते हुए पिकपारा मार्ग 4.60 किमी के लिए 4 करोड़ 59 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इसी तरह कांसाबेल क्षेत्र में बटाईकला प्रेमनगर से मारचाईढोढ़ी मार्ग 2.90 किमी के लिए 2 करोड़ 79 लाख, खूंटीटोली बस्ती से चेतबा हाई स्कूल मार्ग 2 किमी के लिए 2 करोड़ 4 लाख, कोरंगा से नवाटोली से भागलपुर मार्ग 2 किमी के लिए 2 करोड़ 14 लाख की मंजूरी दी गई है।

CG Road Construction: फसल बाजार तक पहुंचाने में मिलेगी सहूलियत

इसके अलावा कुड़केल खजरी के पटेल पारा से बगई झरिया मार्ग 3.80 किमी के लिए 3 करोड़ 28 लाख और कोकिया खार से आमकानी मेन रोड तक 4 किमी सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 69 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में राहत मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।