बांसवाड़ा

कांग्रेस छोड़कर BJP आने वाले का स्वागत है, जानें किस बड़ी महिला नेता ने दिया यह बयान

Banswara News : बांसवाड़ा में एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के एक बड़ी भाजपा नेता व सांसद ने कहा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा आने वाले का स्वागत है। जानें उन्होंने क्या-क्या कहा।

2 min read
BJP

Banswara News : कांग्रेस छोडकऱ भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं-पदाधिकारियों को लेकर बांसवाड़ा में एक प्रेस कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश से भाजपा की प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा इससे कोई दिक्कत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर जो भी पार्टी में आ रहे हैं, उनका स्वागत है। इससे पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। कविता पाटीदार शनिवार दोपहर बांसवाड़ा में जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। कविता पाटीदार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के निर्देश पर भाजपा की संगठनात्मक मजबूती के लिए है। वे केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद और मातृशक्ति अभिनंदन के लिए आईं हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर कविता पाटीदार ने बताया कि देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें नंबर पर है और जल्द तीसरे नंबर पर पहुंचेगी।



कोविड वेक्सीन बनाने, धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर राजस्थानके शहर बांसवाड़ा में कविता पाटीदार ने आगे कहा, केंद्र की आवास, बीमा, आयुष्यमान, जल जीवन सहित दर्जनों योजनाओं से किसान, गरीब, बीमार लाभान्वित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Video : कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल होंगे लालचंद कटारिया!



वागड़ के परिपेक्ष्य में बात कर कविता पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश में कई जिलों में छह घंटे बिजली नहीं मिली। यहां अपेक्षित लाभ नहीं मिलने से वागड़ के पशुपालकों द्वारा डेयरी उत्पाद गुजरात भेजे जा रहे हैं। देहात में सड़कें खराब हैं। इस दशा पर अब डबल इंजन सरकार होने से राजस्थान में काम होगा। हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान ही तीन बार बिजली कटने के हालात पर चर्चा को उन्होंने टाल दिया। इस दौरान जिला भाजपा से कृष्णा कटारा, लीला पडियार, पार्टी के जिला प्रवक्ता संजय पंड्या भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections 2024 : मेवाड़-वागड़ में कब होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा, इन उम्मीदवारों पर मंथन जारी

Updated on:
10 Mar 2024 03:00 pm
Published on:
10 Mar 2024 02:59 pm
Also Read
View All