बांसवाड़ा

बेणेश्वर से सिद्धनाथ महादेव तक कांवड़ यात्रा शुरू

Rajasthan

डूंगरपुर @ पत्रिका. विवेकानन्द युवा संस्थान बरबोदनिया की 13वीं पैदल कांवड़ यात्रा शुक्रवार शाम पवित्र धाम बेणेश्वर महादेव से सिद्धनाथ महादेव मंदिर ठाकरडा के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु सिद्धनाथ महादेव मंदिर पहुंच भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर गांव एवं पूरे क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि गांव बरबोदनिया के श्रद्धालु पिछले 13 वर्षों से निरंतर यह पवित्र कांवड़ यात्रा आयोजित करते आ रहे हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बेणेश्वर महादेव से पवित्र जल भरकर कांवड़िये पैदल यात्रा करते हुए ठाकरडा पहुंचेंगे। गांव बरबोदनिया के कुबेरेश्वर महादेव मंदिर पर ग्रामीणजनों ने एकत्रित होकर यात्रा पर रवाना होने से पूर्व कावड़ यात्रियों को श्रीफल भेंट कर विदाई दी। कांवड़ यात्रा में नवीन पुजोत, हेमंत सुथार, दीक्षित, सचिन, जतिन, प्रणव, कुंदन, हिमांशु, चयन, दर्शन, धवल, जन्नत, जय, जयनित, धैर्य, पारस, भव्य, विनायक, ऋतिक, गुंजन, विवेक, अंकित, मयंक, चिरायु, प्रशांत, ललित पूंजोत, ललित एकोत, हेतलाल पुजोत, गणेश पुंजोत, छबीलाल फ़लोत, दिलीप एकोत, सुमित, राधा देवी, मीना देवी, सरिता देवी, आस्था सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Updated on:
29 Aug 2026 06:01 am
Published on:
29 Aug 2026 06:01 am