29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेणेश्वरधाम पर किया श्रावणी उपाकर्म

Rajasthan

साबला। श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर शुक्रवार को बेणेश्वर धाम स्थित पवित्र त्रिवेणी संगम पर चौबीसा ब्राह्मण समाज की ओर से श्रावणी उपाकर्म संस्कार किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान में समाज के विप्र बंधुओं ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार व गायत्री मंत्रों के साथ जनेऊ परिवर्तन संस्कार किया। इस दौरान विप्रजनों ने पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। आचार्यों के सान्निध्य में वेदोक्त मंत्रों के उच्चारण के बीच नवीन यज्ञोपवीत धारण कराया गया।