बारां

राजस्थान में सर्दी की एंट्री! आने वाले सप्ताह में और गिरेगा तापमान, जानें मौसम विभाग का 1 नवंबर तक का पूर्वानुमान

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग ने मौसम का हाल बताते हुए कहा है कि 27 अक्टूबर तक किसी भी जिले में बारिश नहीं होने की आशंका है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, अब प्रदेश में सुबह-शाम की हल्की सर्दी महसूस होने लगी है।
2 min read
Oct 25, 2024
Feature image

Baran Weather Update: बारां जिले का मौसम एकदम से बदल गया है। पिछले सप्ताह कुछ दिनों छाए बादल और उसके बाद तीन-चार दिनों तक तेज गर्मी के बाद अब फिर से मौसम ने करवट ली है। शरद पूर्णिमा के बाद से अब सुबह और शाम को वातावरण में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। प्रदेश में बीते दिनों खूब बारिश हुई। इसके बाद आसमान में बादल छाए हुए थे. वहीं, अब आसमान से बादल छंट चुके हैं और मौसम एकदम साफ हो गया है। बारां में गुरुवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम को ठंडक का अहसास होने लगा है।

इस सप्ताह कहीं पर नहीं होगी बारिश


मौसम विभाग ने मौसम का हाल बताते हुए कहा है कि 27 अक्टूबर तक किसी भी जिले में बारिश नहीं होने की आशंका है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, अब प्रदेश में सुबह-शाम की हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में बारां शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, इससे सर्दी बढ़ने लगेगी।

दिन का पारा अभी ठिठका, रात में सर्दी


मौसम में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साथ ही दिन और रात के पारे में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों मौसम साफ हो गया है। लेकिन इस महीने के अंत के हफ्ते में पारे में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। बीते दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश का मौसम बना हुआ था। इसके साथ ही आसमान में काले बादल आ जा रहे थे। यह दौर अब खत्म हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। आने वाले तीन दिन तक मौसम शुष्क रह सकता है।

निकलने लगे गर्म कपड़े, तापमान गिरा


अब मौसम बदल रहा है। धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कस्बे में मौसम में खासा बदलाव आ गया है। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जहां सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है तो वहीं दोपहर में तेज धूप खिली रहती है। गुरुवार को सुबह की सैर को निकले लोगों को अच्छी खासी ठंड का अहसास हुआ। आसमान पूरी तरह से साफ रहा। ऐसे में धूप खुलकर खिली। टहलने वाले लोगों ने सुबह की धूप का भी आनंद लिया। लोगों को अब ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह धुंध भी रही।

ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान


24अक्टूबर - 34/17
25 अक्टूबर - 34/17
26अक्टूबर - 35/16
27 अक्टूबर - 35/16
28अक्टूबर - 34/19
29 अक्टूबर - 34/22
30अक्टूबर - 34/22
31 अक्टूबर - 35/22
01 नवंबर - 35/20
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार (अधिकतम और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

ऐसी रही पारे की चाल


06PM-30
07PM-28
08PM-26
09PM-24
10PM-23
11PM-21
12AM-20
01AM-18
02AM-17
03AM-18
04AM-17
05AM-17

Updated on:
25 Oct 2024 03:33 pm
Published on:
25 Oct 2024 03:33 pm