बरेली

इंस्टा का 3 महीने का प्यार… सात जन्मों के रिश्ते को मारी ठोकर, ब्वॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार, पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

बरेली में एडवोकेट की बीवी अपने ब्वॉयफेंड के साथ फरार हो गई। दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पति ने बताया कि उसकी बीवी और प्रेमी की मुलाकात इंस्टाग्राम से हुई थी।

2 min read
Oct 27, 2025
ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई बीवी, PC- Patrika

बरेली : यूपी के बरेली में एक महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। महिला पति एडवोकेट है। महिला की 8 साल पहले शादी हुई थी। महिला का पति यह सदमा बर्दाश्त न कर सका और उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में महिला के पति को ICU में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान एडवोकेट की मौत हो गई। पति ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला बरेली के कैंट थाना क्षेत्र का है। यहीं के रहने वाले एडवोकेट कमल की शादी 8 साल पहले कोमल से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। हंसी-खुशी परिवार चल रहा था। लेकिन, कुछ महीनों से महिला का बर्ताव बदल गया। वजह थी एक युवक। क्योंकि कुछ महीनों पहले ही उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। एक दिन महिला अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों को लगा कि वह अपने मायके गई होगी। उन्होंने वहां पता किया तो महिला वहां थी ही नहीं। बाद में पता चला महिला तो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। यह खबर मिलते ही पति पूरी तरह से टूट गया।

ये भी पढ़ें

‘मां खेत में घास बहुत हो गई है मैं साफ करके जल्दी आता हूं’… युवक का सिर जबड़े में दबा बाघ ने मार डाला

कोमल और कमल की 2017 में हुई थी शादी

कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी में रहने वाले वकील कमल की शादी 19 नवंबर, 2017 में कोमल से हुई थी। उनके दो बेटे दिव्यांश और शिवांश हैं। दिव्यांश की उम्र 5.5 साल और शिवांश 3.5 साल का है। ​​​​​​परिजनों का कहना है कि कमल रोजाना कचहरी में ऐसे मामले देखते रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके साथ भी ऐसी घटना हो जाएगी।

पति ने लिखा सुसाइड नोट

पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार होने की वजह से युवक डिप्रेशन का शिकार हो गया। उसने जहर खा लिया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि मैं अब जी नहीं सकता, अब मेरा चले जाना ही अच्छा है, जिसने मुझे और मेरे बच्चों को धोखा दिया। उसके पास मेरे बच्चों को जाने मत देना। पति ने सुसाइड नोट में लिखा कि कोमल की इंस्टाग्राम के जरिए ब्वॉयफ्रेंड से मुलाकात हुई थी।

पत्नी झूठे केस में फंसाने की देती थी धमकी

पति ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है। तीन महीने से उसी के साथ रह रही है। धमकी देती है कि तुम्हें झूठे केस में फंसा दूंगी। जिस वजह से मैं डिप्रेशन में हूं। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, ' यह पूरा मामला परिवारिक विवाद का है। एडवोकेट की पत्नी और प्रेमी दोनों लापता हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें

30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक यहां लगेगा ‘मिनी कुंभ’, सीएम ने देखी व्यवस्थाएं, 50 लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान

Published on:
27 Oct 2025 01:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर