Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे से पहले पार्क में लड़का-लड़की अनैतिक कार्य करते हुए पकड़े गए। दोनों झाड़ियों के पीछे अनैतिक कार्य कर रहे थे। जानिए पूरा मामला क्या है?
Boy Girl Caught In Park: वैलेंटाइन डे नजदीक है। इस बीच उत्तर प्रदेश के बरेली के एक पार्क में युवक और युवती अनैतिक कार्य करते हुए पकड़े गए हैं।
दरअसल, वीर सावरकर नगर में एक पार्क के निर्माणाधीन भवन में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती आपत्तिजनक हालत मिले। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
इतना ही नहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता युवक को युवती के साथ पकड़कर थाना इज्जतनगर लेकर पहुंचे।
सूचना मिलने के बाद युवक और युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं युवक और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि युवक एक नेता का रिश्तेदार है। पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती एक दूसरे को जानते हैं और इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं।
इज्जतनगर थाना प्रभारी का मामले को लेकर कहना है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक-युवती को एक पार्क से पकड़ा जिसके बाद कार्यकर्ता दोनों को थाने लेकर आए। मामले में पूछताछ कर जांच की जा रही है।