बाड़मेर

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने व्यापारी को प्रेम जाल में फंसाया, रात के अंधेरे में मिलने बुलाया, फिर अश्लील VIDEO बनाकर की ऐसी डिमांड

Barmer Crime News: एक महिला ने दो मित्रों के साथ मिलकर एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसा लिया।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2025, 11:56 AM IST
trap 1
Paisa Double Trap : सोशल मीडिया पर एक्टिव अमीर महिलाओं को पार्टी में बुलाती थी। Patrika

बाड़मेर। शहर के महावीर नगर में एक महिला ने दो मित्रों के साथ मिलकर एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसा लिया। गुड़ामालानी थाना पुलिस मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल के बाद रविवार को पूरे मामले का पर्दाफाश कर महिला व दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व शहर के विष्णु कॉलोनी में एक रेलवे के अधिकारी को दो युवतियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हनीट्रैप में फंसाया था। गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि एक व्यापारी ने मामला दर्ज करवाया कि महावीर नगर निवासी एक महिला से दो माह पूर्व संपर्क हुआ था।

महिला ब्यूटी पार्लर चलाती थी। महिला ने व्यापारी को 7 अप्रैल की रात बाड़मेर स्थित महावीर नगर बुलाया। जहां पहुंचने पर तय योजनाबद्ध तरीके से महिला व दो अन्य लोगों ने मिलकर व्यापारी को बंधक बनाकर वीडियो बनाकर फरौती मांगी। व्यापारी ने गुड़ामालानी में रुपए देने की हामी भरी तो उसे लेकर गुड़ामालानी पहुंच गए। पुलिस की भनक लगने पर आरोपी उसे छोड़ कर भाग गए।

पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर आरोपी महिला विमला पत्नी जगदीश निवासी निंबज सिरोही हाल महावीर नगर, मुख्य आरोपी रतनकुमार पुत्र सुजानाराम निवासी सिधासवा, बाबू देवासी पुत्र हराराम निवासी आदर्श लुख धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया।

होली पर बनाया प्लान

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि विमला व रतनलाल के बीच लंबे समय से दोस्ती है और दोनों साथ रहते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर होली पर्व से प्लान बनाया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

खाली चेक लेकर छोड़ा

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाने के बाद उससे 60 लाख रुपए की मांग की गई, लेकिन व्यापारी ने इतनी बड़ी रकम देने के लिए तैयार नहीं हुआ तो 15 लाख रुपए पर सहमति बनी। व्यापारी ने गुड़ामालानी में रुपए देने की बात कहीं। इसके बाद व्यापारी को लेकर इधर-उधर घूमे। पुलिस की भनक लगने पर व्यापारी से खाली चेक पर हस्ताक्षर करवाए और गुड़ामालानी इलाके में छोड़ कर बदमाश भाग गए।

Updated on:
14 Apr 2025, 11:56 AM IST
Published on: